Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police knocked on door but left younger brother murdered his elder brother dumped body on plot of land

कानपुर: पुलिस दरवाजा खटखटाकर लाैटी, घर में छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या, ईंट से कूंचा और प्लॉट में फेंका शव

Wed, 11 Nov 2026 10:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 11 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

Kanpur Murder News: हनुमंत विहार में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने पत्नी संग मिलकर बड़े भाई की ईंट से कूंचकर नृशंस हत्या कर दी और शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस की लापरवाही भी सामने आई, जहां मौके पर पहुंचकर केवल दरवाजा खटखटाकर टीम वापस लौट गई थी।

विज्ञापन
Kanpur Police knocked on door but left younger brother murdered his elder brother dumped body on plot of land
नीली टी-शर्ट में मृतक की फाइल फोटो और आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार के संजयगांधी नगर में दिवाली की रात संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने पत्नी संग मिलकर बड़े भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वहीं, पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाखटाया। दरवाजा न खुलने पर वह लाैट गई। हत्या के बाद दंपती ने शव को पड़ोस में खाली प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे दिव्यांशु की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

संजय गांधीनगर निवासी आनंद सिंह उर्फ रगड़ू (40) वर्ष 2022 में हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया और छोटे भाई प्रियम सिंह के परिवार के साथ रहने लगा था। परिवार में प्रियम की पत्नी रानी और 13 वर्षीय बेटी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार देर रात दोनों भाई नशे की हालत में थे। इसी बीच दोनों में संपत्ति बंटवारे को लेकर गाली गलौज होने लगी।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी दंपती आनंद को घसीटकर घर के अंदर ले जा चुके थे
कुछ देर में विवाद बढ़ा, तो घर के बाहर प्रियम उसकी पत्नी रानी और बेटी ने लाठी-डंडे से आनंद की पिटाई शुरू कर दी। इस पर पड़ोसी ने यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची तबतक आरोपी दंपती आनंद को घसीटकर घर के अंदर ले जा चुके थे। पुलिस ने गेट खटखटाया, जो नहीं खुला। इसपर पुलिस कर्मी थाने चले गए।

विज्ञापन

Kanpur Police knocked on door but left younger brother murdered his elder brother dumped body on plot of land
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

खाली प्लाॅट में फेंक दिया था शव
वहां रजिस्टर में गेट न खुलने की बात लिख कोरम पूरा कर लिया। इसके बाद हनुमंत विहार पुलिस ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। वहीं, रानी और प्रियम उसे सड़क से घसीट कर घर के अंदर ले गए और ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। देर रात शव को पड़ोस में स्थित बाबा नगर निवासी सचिन पाल के खाली प्लाॅट में फेंक दिया। सुबह लोगों ने शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
हत्या की सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, हनुुमंत विहार थाने की पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी साउथ ने बताया कि रगड़ू वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में जेल गया था। वर्ष 2022 में जेल से छूटने के बाद वह छोटे भाई के साथ रह रहा था। दोनों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद था।

Kanpur Police knocked on door but left younger brother murdered his elder brother dumped body on plot of land
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था
सोमवार को विवाद के बाद प्रियम और उसकी पत्नी ने हत्या कर शव को पास स्थित प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई जा चुकी थी। घटना वाले दिन भी पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इसके बाद भी गंभीरता न दिखाने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बंद कर दिए थे सीसीटीवी कैमरे
हत्यारोपी प्रियम और उसकी पत्नी रानी ने शव फेंकने के पहले घर के बाहर लगे कैमरे बंद कर दिए थे। सुबह खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक स्कूल जाकर रुक गया। पुलिस ने सोमवार को रानी को गिरफ्तार किया जबकि मंगलवार को प्रियम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Kanpur Police knocked on door but left younger brother murdered his elder brother dumped body on plot of land
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

प्रियम रोडवेज संविदा चालक
हत्यारोपी प्रियम रोडवेज संविदा चालक है। वहीं, इनके बीच दो साै गज के प्लाॅट का विवाद चल रहा था। यह चार भाई थे। दो की पहले ही माैत हो चुकी है। अब तीसरे की भी हत्या के आरोप में चाैथा जेल चला गया।

सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि
आनंद के शव का केपीएम के डॉ. रमेश कुमार और डॉ. धर्मेंद्र के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया जहां सिर की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed