फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबपति बिजनेसमैन के पतन की 'दिलचस्प कहानी' से जानें गलतियां कैसे करती हैं बर्बाद!

Fri, 07 Dec 2018 03:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Rotomac group owner vikram kothari story
डेमो पिक
बैंक ऑफ इंडिया काे हजाराें कराेड़ रुपये की चपत लगाने वाले विक्रम काेठारी की कहानी बड़ी दिलचस्प है। देश-दुनिया में कोठारी परिवार की पहचान पान मसाले के ब्रांड पान पराग से बनी। मनसुख भाई कोठारी ने बेटों दीपक कोठारी और विक्रम कोठारी के साथ वर्ष-1975 में पुड़िया वाला पान मसाला बनाकर बेचना शुरू किया। छोटी पुड़िया में पान मसाला लोगों को बहुत पसंद आया। बॉल पेन्स (कलम) में सबसे मशहूर इंडियन कंपनी Rotomac Group के मालिक विक्रम कोठारी के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया ने कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी के तिलक नगर स्थित आवास (मकान संख्या 7/23) को अपने कब्जे में ले लिया है। कोठारी का बैंक पर करीब 900 करोड़ रुपये ऋण है।

 
Rotomac group owner vikram kothari story
डेमो पिक
फेरी लगाकर पिता बेचते थे पान मसाला, होनहार बेटाें ने खड़ी कर दी कराेड़ाें की कंपनी, आज हो गई ये हालत
छोटी पुड़िया का मसाला देखते ही देखते पान पराग के साथ कानपुर पान मसाला कारोबार का केंद्र बन गया। यहां एक के बाद एक पान मसाला के ब्रांड खड़े हो गए। मनसुख भाई कोठारी नील वाली गली में किराये के घर में रहते थे। वह फेरी लगाकर नारियल तेल, बिस्कुट और बीड़ी बेचते थे। 70 के दशक में मनसुख भाई ने घर पर पान मसाला बनाकर बेचना शुरू किया।
 
Rotomac group owner vikram kothari story
डेमो पिक
दोनों बेटों ने उनके फेरी के काम को पान मसाला इंडस्ट्री में बदल दिया। कोठारी परिवार कानपुर ही नहीं, देश और दुनिया में देश का पहला पान मसाला बनाने के लिए मशहूर हुआ। पान पराग फैक्ट्री का मालिकाना हक मनसुख भाई के पास था। 90 के दशक में विक्रम कोठारी ने पेन बनाने वाली फैक्ट्री रोटोमैक लगाई। यही फैक्ट्री दीपक और विक्रम के बीच विवाद की जड़ बनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rotomac group owner vikram kothari story
डेमो पिक
कोठारी बंधुओं के कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि विक्रम रोटोमैक का खर्च पान पराग कंपनी से निकालने लगे। इस पर दीपक ने भी यस ब्रांड से मिनरल वाटर की फैक्ट्री लगा ली। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच वैचारिक मतभेद इतना बढ़ा कि मामला बंटवारे तक पहुंच गया। विक्रम ने पिता से पान पराग फैक्ट्री मांगी।
विज्ञापन
Rotomac group owner vikram kothari story
डेमो पिक
पिता ने चल-अचल सभी संपत्तियों का समान रूप से बंटवारा करते हुए दीपक को पान पराग और विक्रम को रोटोमैक सौंप दी। इसके बाद विक्रम ने फॉरेन ट्रेड, रियल इस्टेट, फूड, सॉफ्टवेयर आदि व्यवसायों में हाथ आजमाया। रोटोमैक कंपनी की बाजार में अच्छी पकड़ बन गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed