फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद का मौसम बदलने की ये है बड़ी वजह

Sat, 28 Apr 2018 01:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Apr 2018 01:04 PM IST
सार

- पांच डिग्री गिरा पारा, आज से तेज हवा और बारिश की संभावना
- दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने से मौसम में आया बदलाव
- प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार
 

विज्ञापन
Rapid changes in weather in Kanpur
डेमो पिक

इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद ठीक अगले दिन शुक्रवार को सेंट्रल यूपी का पारा करीब पांच डिग्री लुढ़ककर 36.8 पर आ गया। इससे लोगों ने गर्मी और जलन से कुछ राहत महसूस की। धूप तो रही लेकिन गुरुवार की अपेक्षा मौसम में गर्मी कम रही। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का दबाव बनने से अब जाकर मौसम का रुख बदला है। शनिवार से तेज हवा और बारिश की संभावना है।

 

Rapid changes in weather in Kanpur
डेमो पिक

कानपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम पिछले काफी दिनों से गर्म बना हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी आई है। एक दिन में हवा में नमी 38 प्रतिशत बढ़ गई। अभी तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही थीं। इससे मौसम काफी शुष्क बना हुआ था।

Rapid changes in weather in Kanpur
डेमो पिक

हवा में नमी का असर प्रदेश के उत्तरी जिलों में अधिक देखने को मिला है।मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदलने से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल दिखने शुरू हो गए हैं। इससे शुक्रवार की आधी रात के बाद से या शनिवार सुबह से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapid changes in weather in Kanpur
डेमो पिक

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में रहेगा। कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ में बारिश की संभावना ज्यादा है। इन क्षेत्रों में बारिश का असर दो मई तक रह सकता है। साथ में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। माना जा रहा है कि तीन मई से गर्मी फिर से बढ़ेगी।
शुक्रवार को तापमान
अधिकतम...36.8, न्यूनतम..25 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता...
अधिकतम...70, न्यूनतम 25 प्रतिशत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed