आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव में अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने और विरोधी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी हर वो पैंतरे अपना रही है, जो 2014 में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा ने अपनाई थी। पार्टी प्रदेश के सभी जिलों से लच्छेदार भाषण देने वाले, जिले में अपना प्रभाव रखने वाले हर वर्ग के नेताओं की सूची तैयार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को इस संबंध में पत्र लिखकर 15 दिनों में सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सूची में नेताओं की 12 तरह की क्वालिटी बताई गई है। इसी के आधार पर सूची तैयार करनी है।
इस पार्टी को है लच्छेदार भाषण देने वाले नेताओं की जरूरत, जानिए कौन-कौन सी खूबियां होनी चाहिएं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:08 PM IST
सार
- 2019 को लेकर नई रणनीति में जुटी पार्टी
- जिलाध्यक्षों से मांगी गई प्रभावशाली नेताओं की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन