फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब आर्मरी से लूटे गए थे 44 असलहे और 4180 कारतूस, आतंकी कनेक्शन का नहीं हुआ आखिर तक खुलासा

Fri, 01 Feb 2019 09:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Feb 2019 09:11 AM IST
सार

up news,crime news,crime news up,up crime news,crime in up,crime,arms and ammunition shop,stf,ats,mumbai crime branch,intelligence bureau,punjab armoury

विज्ञापन
Punjab Armoury robbery case of banda
डेमो
बांदा के पंजाब आर्मरी में 14 दिसंबर 2017 की रात महाराष्ट्र से आए बदमाशों ने हमला बोलकर लाखों की कीमत का असलहा और कारतूस लूट लिया था। डकैत यूपी की सीमा तो पार कर गए पर उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया था। इस डकैती के पीछे किसी आतंकी घटना के होने की भी पुलिस ने आशंका जताई थी लेकिन आखिर तक पंजाब आर्मरी से लूटे गए असलहों का आतंकी कनेक्शन नहीं खुल पाया। अब कोर्ट में असलहों की वापसी पर सुनवाई शुरु हुई है। 


 
Punjab Armoury robbery case of banda
डेमो
शहर के चर्चित पंजाब आर्मरी डकैती कांड में लूटे गए असलहों और कारतूसों को महाराष्ट्र पुलिस से वापस लेने में आर्मरी संचालक को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। इस मामले में नासिक (महाराष्ट्र) न्यायालय में शुक्रवार (1 फरवरी) को सुनवाई होगी। लूटकर ले गए शस्त्रों की संख्या लगभग 44 और 4180 करतूस हैं। असलहों में ज्यादातर लाइसेंस धारकों के हैं जो मरम्मत आदि के लिए दुकान में रखे थे। इनकी वापसी के लिए दुकान संचालक ने पिछले वर्ष जून में नासिक के न्यायालय में अर्जी दी थी।

 
Punjab Armoury robbery case of banda
डेमो
14 दिसंबर 2017 की रात स्टेशन रोड स्थित पंजाब आर्मरी (सरदार बंदूक की दुकान) में महाराष्ट्र से आए बदमाशों ने डकैती डालकर दुकान में रखे पिस्टल, रिवाल्वर, रायफल, दोनाली व एकनाली बंदूकें (कुल 44 शस्त्र) और विभिन्न बोर के 4180 कारतूस और कैश लूटकर बोलेरो में भरकर महाराष्ट्र भाग निकले। नासिक जिले के चांदवाड़ थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया और सारे असलहे, कारतूस, कैश आदि बरामद कर लिया था। तब से सारे शस्त्र और कारतूस महाराष्ट्र पुलिस के कब्जे में है। इन्हें अदालत के आदेश पर ही रिलीज किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Armoury robbery case of banda
डेमो
दुकान संचालक हरमिंदर सिंह ने घटना की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस कांड के सभी 12 आरोपियों को बांदा पुलिस महाराष्ट्र पुलिस से अपने कब्जे में ले चुकी है। सब बांदा जेल में हैं। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। उधर, दुकान संचालक ने बरामद असलहों को वापस लेने के लिए पिछले वर्ष जून में नासिक की अदालत में अर्जी दी थी।

 
विज्ञापन
Punjab Armoury robbery case of banda
डेमो
हरमिंदर सिंह ने बताया कि तब से कई तारीखें पड़ चुकी हैं। नासिक की अदालत ने सभी लाइसेंसी व दुकान के शस्त्रत्तें के लाइसेंस आदि की फोटोकापी मांगी थी। 20 दिन पूर्व अदालत को पेश कर दी गई है। अब 1 फरवरी को वहां अदालत सुनवाई करेगी। अदालत के आदेश से ही असलहे व कारतूस वापस मिलेंगे। सुनवाई पर उपस्थित रहने के लिए दुकान संचालक का अधिकृत व्यक्ति नासिक के लिए रवाना हो गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed