फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर पत्नी 'उससे' मोबाइल पर ऐसी क्या बात करती थी', पति ने पूछा तो दे दी जान

Fri, 01 Feb 2019 08:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 01 Feb 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
wife talking to someone else on mobile phone
डेमो
नौ महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। फिर पत्नी किसी और से छिप छिप कर अकेले में बात करना शुरु कर दिया। जब पति ने रात में पत्नी को साथ सोता हुआ नहीं पाया तो उसे किसी और से बात करते हुए देखा। पति ने जब किसी और से मोबाइल पर बात करने के लिए टोका तो घर में कोहराम मच गया।
wife talking to someone else on mobile phone
मृतका रंजना
थरियांव (फतेहपुर)। मोबाइल पर बातचीत में टोकाटाकी से तंग आकर नौ माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। मायके पक्ष ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी होना सामने आया है।  
 
wife talking to someone else on mobile phone
डेमो
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सराय डडीरा गांव निवासी राकेश सिंह का बेटा सूरज अपनी मां के साथ ननिहाल थरियांव थाने के डिउहा गांव में रहता है। उसका हुसैनगंज के टूरीपर गांव निवासी जयकरन की बेटी रंजना (22) के साथ प्रेम प्रसंग था। उसने पिता की मर्जी के खिलाफ रंजना से अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
wife talking to someone else on mobile phone
डेमो
ननिहाल में मिली खेती की देखभाल कर जीवनयापन करता है। सूरज ने बताया कि पत्नी एक रिश्तेदार से अक्सर मोबाइल पर बातचीत करती थी। वह छिपकर बातचीत करने का विरोध करता था। दो बार मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद भी नया मोबाइल वह ले लेती थी।
विज्ञापन
wife talking to someone else on mobile phone
डेमो
परिवार के लोग खेत में बुधवार को काम पर चले गए थे। वह छिवलहा बाजार करने गया था। घर लौटने पर पत्नी को छत के कुंडे पर फांसी के फंदे लटकते देखा। उसने ससुराल पक्ष और पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक एसओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed