उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सिरसावन के पास स्थित रामदरबार होटल में पकड़े गए देह व्यापार में होटल मालिक, मैनेजर और दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मैनेजर और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं।
'धर्मनगरी में पाप’: खुलेआम चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियां, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
सीओ ने बताया कि होटल मालिक सतीश जैन, मैनेजर भूपेंद्र परिहार और दलाल राजू पाल के खिलाफ देह व्यापार कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनेजर को पकड़ लिया गया है। दलाल राजू भाग गया है। मालिक की तलाश की जा रही है। होटल के एक माह के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।
ग्राहकों से ऐंठी जाती थी मोटी रकम
इसमें पता चला है कि कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, कई जिलों व अन्य जगह की युवतियां भी यहां आती हैं। ग्राहकों से मोटी रकम ऐंठी जाती है। बता दें कि सिरसावन के पास एक होटल में पुलिस ने बुधवार की शाम को छापेमारी की गई थी। इसमें कई युवतियों के पकड़े जाने की खबर थी।
कर्मचारियों से भी ली गई है जानकारी
चित्रकूट क्षेत्र के एसडीओपी आशीष जैन के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को एक होटल में छापेमारी की। इसमें होटल में आने जाने वाले व कर्मचारियों से जानकारी ली। जनचर्चा है कि होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस अभी जांच पड़ताल की बात कर रही है।
बरामद हुई थी संदिग्ध सामग्रियां
एसडीओपी, चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि होटल राम दरबार में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर दबिश दी थी, जिसमें अलग-अलग प्रांतों की दो युवतियों के साथ होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को होटल से सेक्स संबंधी सामग्रियां भी बरामद हुई है।