फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदाकिनी के कलंक, बुलडोजर से साफ: मिन्नतें करते रहे परिजन...नहीं पसीजे अधिकारी, ढहा दिया दुष्कर्मियों का घर

Tue, 09 May 2023 06:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot gangrape case, bulldozers run at the houses of the accused, relatives kept pleading
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी में नाव पर सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों के घरों पर सोमवार को बुलडोजर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन घरों को गिराया गया। करीब दो घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान परिजन अफसरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे।

सतना मध्य प्रदेश की तहसील मझगवां के एसडीएम जितेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर, सीओ सर्किल आशीष जैन व नगर पंचायत अधिकारी विशाल सिंह सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे तीन बुलडोजर लेकर चित्रकूट मध्य प्रदेश थाना परिसर पहुंचे।

थाने में टीआई हीरालाल मिश्रा के अलावा बरौंधा, धारकुंडी व मझगवां की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। टीम ने क्योटरा स्थित दुष्कर्म के आरोपी संतोष कुशवाहा, मोहित निषाद उर्फ गोलू और विनोद निषाद के घरों में क्रमवार बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।

Chitrakoot gangrape case, bulldozers run at the houses of the accused, relatives kept pleading
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के परिजन रोते-बिलखते रहे
परिजनों ने विरोध किया, तो महिला पुलिसकर्मियों ने सभी को घर से बाहर निकाला। जब तक बुलडोजर चला दुष्कर्मियों के परिजन बिलखते रहे। उनके परिवार के बच्चे व महिलाएं हाथ हाथ जोड़कर अधिकारियों की मिन्नतें करते रहे, लेकिन अधिकारी खामोश रहे।

Chitrakoot gangrape case, bulldozers run at the houses of the accused, relatives kept pleading
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

शासन के आदेश पर की गई कार्रवाई
मझगवां एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। नगर पंचायत से आरोपियों के घरों का विवरण मंगाया गया था। घर अवैध तरीके से बने होने पर नोटिस दिया गया था। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। तीन अन्य आरोपी विनोद निषाद, पंकज जोशी व मनोज यादव यूपी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot gangrape case, bulldozers run at the houses of the accused, relatives kept pleading
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

बुलडोजर नीति बनी खौफ का पर्याय
धर्मनगरी को कलंकित करने वालों पर कानून का दोतरफा चाबुक चला है। पुलिस ने दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर सलाखों में पहुंचा दिया है। अदालत अब उनके गुनाहों की सजा देगी। इधर, गैरकानूनी तरीके से घरों में किए गए निर्माण पर बुलडोजर गरज पड़ा। दुष्कर्मियों के परिवार से छत छिन गई।

विज्ञापन
Chitrakoot gangrape case, bulldozers run at the houses of the accused, relatives kept pleading
चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

अपराधियों पर गरज रहा बुलडोजर
यूपी क्षेत्र में लोढ़वारा के पूर्व प्रधान सपा नेता हरिमोहन यादव की बेनामी संपत्ति पर सीएम योगी का बुलडोजर चल चुका है। निखत-अब्बास के गैर कानूनी जेल मिलन कांड में सहयोगी रहे सपा नेता फराज खान के घर पर बुलडोजर चलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन समय रहते उसके परिजनों ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली। इससे बुलडोजर नहीं चल सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed