फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती बेटी की लाश देखकर सिसक-सिसककर बोला पिता -'नहीं जान पाया दामाद इंसान नहीं शैतान था' 

Thu, 01 Nov 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women murder in kannauj for dowry
डेमो पिक
कन्नौज में ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भरतापुरवा में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने पीट-पीट कर तीन माह की गर्भवती की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

 
Pregnant women murder in kannauj for dowry
डेमो पिक
गुरसहायगंज कोतवाली के गांव आमपुरवा निवासी गिरेंद्र ने बेटी मोनी (23) की शादी इसी साल 19 जून को ठठिया थानाक्षेत्र के गांव भरतापुरवा निवासी कृपाशंकर पुत्र राम अवतार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बाइक की मांग को लेकर कृपाशंकर मोनी को प्रताड़ित करने लगा।
 
Pregnant women murder in kannauj for dowry
डेमो पिक
बेटी से जानकारी मिलने पर गिरेंद्र ने दामाद को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि मंगलवार रात कृपाशंकर ने मोनी के साथ मारपीट की। उसने विरोध किया तो पति सहित ससुराल वालों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant women murder in kannauj for dowry
डेमो पिक
सुबह पड़ोसियों की सूचना पर गिरेंद्र भरतापुरवा पहुंचे, ससुराल में मोनी का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान और पैर में जलाने के जख्म थे। घर में केवल सास रामकली मौजूद थीं, अन्य ससुरालीजन भाग गए थे। रामकली ने पुलिस को फांसी लगाकर खुदकुशी करने की जानकारी दी। वहीं मृतक मोनी के पिता का कहना है कि जब वह पहली बार कृपाशंकर से मिले थे तो उन्हें बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि उनके होने वाला दामाद के अंदर असल में शैतान छुपा है। कृपाशंकर बातें तो ऐसी करता था कि जैसे वह बेटी को पूरी जिंदगी बहुत खुश रखेगा।  
 
विज्ञापन
Pregnant women murder in kannauj for dowry
डेमो पिक
गिरेंद्र की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोनी के पिता ने पति कृपाशंकर, ससुर राम अवतार, सास रामकली, ननद रामा देवी, पूनम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है। डॉ. श्रीनाथ, डॉ. अमृत सिंह के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया, वीडियोग्राफी भी कराई गई। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed