कानपुर रेंज के पुलिस कर्मियाें ने अपना एक दिन का वेतन पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी को दिया है। सोमवार को आईजी आलोक कुमार ने 18 लाख रुपये की चेक कलक्ट्रेट में रूबी को सौंपी।
{"_id":"5c8fc577bdec22142e74a063","slug":"police-gives-one-day-salary-to-pulwama-martyr-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में शहीद श्यामबाबू की पत्नी को कानपुर पुलिस ने दी एक दिन की सैलरी, इस सवाल पर नम हुई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में शहीद श्यामबाबू की पत्नी को कानपुर पुलिस ने दी एक दिन की सैलरी, इस सवाल पर नम हुई आंखें
Mon, 18 Mar 2019 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
रूबी यादव को चेक देते आईजी आलोक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रूबी यादव
- फोटो : अमर उजाला
बीएनएसडी शिक्षा निकेेतन कानपुर की ओर से भी एक लाख 41 हजार रुपये रूबी को दिए गए। इस दौरान कमिश्नर व डीएम, एसपी मौजूद रहे। आईजी आलोक सिंह ने बताया कि कानपुर रेंज में तीन जवान शहीद हुए थे।
रूबी यादव
- फोटो : अमर उजाला
उनके परिजनों को पुलिस कर्मियों ने एक दिन का वेतन दिया है। इससे 18 लाख 15 हजार 366 रुपये श्यामबाबू की पत्नी रूबी को दी गई। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने रूबी से पूछा कि गांव में उनकी जमीन पर कोई कब्जा तो नहीं किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूबी यादव
- फोटो : अमर उजाला
या परिवार को कोई व्यक्ति परेशान तो नहीं करता है। इस पर रुबी ने कहा उसे कोई परेशान नहीं कर रहा है। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी शहीद के परिजनों के लिए परिजनों व आपसी सहयोग से लाख 41 हजार रुपये एकत्र किए।
विज्ञापन
रूबी यादव
- फोटो : अमर उजाला
ये धनराशि कलक्ट्रेट में निदेशक डा. आनंद सिंह, प्रधानाचार्य डा. ममता तिवारी, सुनील कुमार, सुरेंद्र पाल शर्मा, अनिल कुमार यादव आदि ने रूबी को सौंपी। शहीद की मां कैलाशी देवी, पिता रामस्वरूप, बेटा आयुष व बेटी आयुषी के अलावा डीएम राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।