हरदोई में पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा है कि सपा-बसपा का गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जमकर कोसा। सपा की अंतर्कलह के लिए रामगोपाल यादव को जिम्मेदार बताया। नरेश अग्रवाल पूर्व सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
{"_id":"5c8e9feebdec2213fc305718","slug":"naresh-agarwal-statement-about-pm-modi-and-akhilesh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा के करीबी रहे नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव के खिलाफ उगला जहर, पीएम मोदी पर भी दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के करीबी रहे नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव के खिलाफ उगला जहर, पीएम मोदी पर भी दिया ये बड़ा बयान
Mon, 18 Mar 2019 01:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, नरेश अग्रवाल
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ टिकट के नाम पर वसूली करने के लिए हुआ है। जो लोग टिकट खरीदकर चुनाव लड़ेंगे, अगर वह जीत भी गए तो अपना विकास करेंगे। अखिलेश यादव को निशाने पर लेकर कहा कि उन्होंने समाजवाद की परिभाषा ही बदल कर रख दी।
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मी लोगों और बड़े व्यापारिक घरानों तक ही अखिलेश ने समाजवाद को सीमित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। धर्म भले ही अलग-अलग हों, लेकिन देश तो एक है, इसलिए हर देशवासी को नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि अपने जीवन के कीमती 40 साल हरदोई की जनता पर कुर्बान किए और बेटा भी हरदोई को ही सौंप दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में उन्हें विषम परिस्थितियों में भी हरदोई का साथ मिला, इसलिए यह भरोसा भी है कि जीवन पर्यंत यह साथ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल काे सुनते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में समय कम है और सभी लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं। शौर्य सम्मेलन में नरेश अग्रवाल नेे कहा कि देश में आज जो मुसलमान है, यह कभी हिंदू हुआ करते थे और हालात व मजबूरियों के चलते इन्हें धर्म परिवर्तन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि महज एक हजार मुस्लिम आक्रमणकर्ता आए थे।