फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंटू सेंगर हत्याकांड: आठ दिन बीते, पांच टीमें लगीं, शूटरों का अब तक सुराग नहीं

Sat, 27 Jun 2020 09:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jun 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Eight days have passed, shooters have no clue yet
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड के आठ दिन बीतने के बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा सका है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि अभी तक नतीजा सिफर ही रहा।
Pintu Sengar murder case: Eight days have passed, shooters have no clue yet
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की इस नाकामी पर हर कोई सवाल उठा रहा है। जेके कालोनी आशियाना में बीस जून को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह के घर के बाहर दो बाइकों से आए चार शूटरों ने पिंटू की हत्या कर दी थी।
Pintu Sengar murder case: Eight days have passed, shooters have no clue yet
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पिंटू के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मनोज गुप्ता, पप्पू स्मार्ट, महफूज अख्तर, सउद अख्तर, दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह पर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। पप्पू और सउद को छोड़कर अन्य आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस तब भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Eight days have passed, shooters have no clue yet
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शूटरों के बारे में बस इतनी जानकारी
पिंटू की हत्या की साजिश रचने वालों और शूटरों का पता लगाने के लिए स्वाट, सर्विलांस समेत अन्य टीमें लगाई गईं हैं। शूटर कौन सी बाइकों से आए थे। हत्या के बाद वे जाजमऊ चुंगी तक गए और फिर वापस सीओडी पुल तक आए। पुलिस के पास बस शूटरों के बारे में इतनी ही जानकारी है। आगे शूटर किधर गए? बाइकें किसकी थीं? शूटर कहां के हैं? जैसे सवालों के जवाब अब भी पुलिस तलाश नहीं सकी है।
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Eight days have passed, shooters have no clue yet
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो दर्जन हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ
जिन लोगों से पुलिस अब तक पूछताछ कर चुकी है, उसमें करीब दो दर्जन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल रहे हैं। शहर के अलावा आसपास जिलों के भी शातिर अपराधियों से पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि उनसे भी कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। वहीं, हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है।

हत्याकांड की साजिश रचने और अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी हैं। पूछताछ समेत अन्य कार्रवाई से जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी तफ्तीश की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed