{"_id":"5ef6be99786a6779d80cea52","slug":"pintu-sengar-murder-case-opponents-meeting-was-in-a-farm-house-in-bithoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता हत्याकांड: बिठूर के एक फार्म हाउस में विरोधियों ने की थी बैठक, पुलिस को आशंका यहीं रची गई होगी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता हत्याकांड: बिठूर के एक फार्म हाउस में विरोधियों ने की थी बैठक, पुलिस को आशंका यहीं रची गई होगी हत्या की साजिश
Sat, 27 Jun 2020 09:06 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड में पुलिस को एक अहम जानकारी मिली है कि पिंटू के सभी विरोधियों ने एक साथ मार्च महीने में एक बड़ी बैठक बिठूर स्थित एक फार्म हाउस में की थी। इसमें पप्पू स्मार्ट और मनोज गुप्ता भी शामिल हुए थे। पुलिस को आशंका है कि इस बैठक में पिंटू की हत्या की साजिश रची गई होगी।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बैठक में शामिल होने वालों के बारे में जानकारी जुटाई है। पिंटू और मनोज के बीच जमीन का विवाद इसी साल फरवरी से चल रहा था। पिंटू ने मनोज से हर हाल में एक जुलाई तक एक करोड़ रुपये देने को कहा था। इसके बाद भुगतान होने पर वह जमीन बेचने से इंकार कर रहा था।
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मार्च के अंतिम दस दिनों के भीतर बैठक दीनू उपाध्याय के एक करीबी के बिठूर स्थित फार्म हाउस में हुई थी। इसमें मनोज गुप्ता, पप्पू स्मार्ट, महफूज अख्तर, दोनों वकील अरिदमन सिंह, दीनू उपाध्याय के अलावा पप्पू स्मार्ट का भाई बिच्छू भी शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सउद से फोन पर हुई थी चर्चा
बैठक में सउद अख्तर शामिल नहीं हुआ था। उसका भाई महफूज अख्तर वहां था। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने जो भी चर्चाएं की थीं वो सउद को फोन पर बताई गई थीं। उसके एक परिचित शख्स ने बताया कि सउद अक्सर इन सभी की छोटी मोटी बैठकों में नहीं आता था। अधिकतर वह फोन आदि पर चर्चा करता था।

जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कुछ तो अहम था बैठक में
पप्पू पिछले डेढ़ साल से चोरी छिपे शहर आता जाता रहता है। इस बैठक में पप्पू के शामिल होने से एक बात तो साफ है कि कुछ न कुछ अहम बातें वहां तय हुईं। पप्पू शहर न आकर शुक्लागंज, गंगा बैराज होते हुए बिठूर गया था। पुलिस बैठक में शामिल होने वाले हर एक शख्स से पूछताछ कर रही है।