{"_id":"6a968d032a0a4ea821050eb7","slug":"kanpur-cunning-thief-caught-red-handed-enraged-mob-tied-him-up-and-beat-him-police-took-accused-into-custody-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रंगेहाथ दबोचा गया शातिर चोर, गुस्साई भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रंगेहाथ दबोचा गया शातिर चोर, गुस्साई भीड़ ने रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Tue, 01 Sep 2026 02:00 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:00 PM IST
सार
Kanpur News: फजलगंज थाना क्षेत्र के विजियनगर में सोमवार को एक युवक को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गुस्साए लोगों ने उसे दबोचकर रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में सोमवार को चोरी करते पकड़े गए एक युवक को भीड़ ने रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। युवक लोडर में सामान रखकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी बस्ती के लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की पहचान अमौर गांव निवासी दीपू सविता के रूप में बताई जा रही है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि दीपू पहले भी कई बार चोरी करते पकड़ा जा चुका है। सोमवार को भी वह लोडर में सामान रखकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
विज्ञापन
युवक को रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई की
चोरी की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस युवक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।