फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Intermittent rain since morning cloudy skies and light drizzle expected over the next five days

कानपुर मौसम अपडेट: सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल, होती रहेगी बूंदाबांदी

Tue, 01 Sep 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 10:27 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और पिछले तीन दिनों से जारी मानसूनी गतिविधियों के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Intermittent rain since morning cloudy skies and light drizzle expected over the next five days
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण कानपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

सड़कें धंसने लगी हैं और जर्जर मकानों के गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कई घरों में पानी घुसने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अगले पांच दिनों तक घने बादल छाए रहने और रुक-रुककर बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Intermittent rain since morning cloudy skies and light drizzle expected over the next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

हवा में बनी रहेगी उमस
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। धूप न निकलने और बादलों की आवाजाही के कारण हवा में उमस भी बनी रहेगी।

Kanpur Weather Intermittent rain since morning cloudy skies and light drizzle expected over the next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान में आया उतार-चढ़ाव
मौसम के इस मिजाज का असर तापमान पर भी साफ देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों के भीतर बादलों और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि बादलों की मौजूदगी के कारण रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़ गया है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Intermittent rain since morning cloudy skies and light drizzle expected over the next five days
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

उमस भरी ठंडक का अहसास
सोमवार को दोपहर के समय हवा में नमी (आर्द्रता) 71 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 91 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जिससे उमस भरी ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed