फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखों से दी गई बांदा के लाल को अंतिम विदाई, दादा की तबीयत बिगड़ी, शहीद के छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Wed, 12 Feb 2020 11:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Feb 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
People desperate to get a glimpse of the martyr in banda
इन्ही पगडंडियों में खेलकूद कर बड़ा हुआ था विकास। उन्ही पगडंडियों से आज गुज़रा ताबूत। - फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद जिले के लामा गांव के लाल विकास कुमार का शव मंगलवार देर रात शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। सुबह  जब शहीद को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया जा रहा था तो उन्हें कंधा देने की होड़ सी लग गयी। हर आंख नम थी और जिले के लाल की शहादत से लोगों में बहुत गुस्सा था।
People desperate to get a glimpse of the martyr in banda
पति के पार्थिव शरीर से लिपट कर पत्नी नंदनी की निकली चीख़ - फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह पूरे सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि दे रहे दादा की तबियत बिगड़ी तब शहीद के छोटे भाई विनय ने दी मुखाग्नि। शादी की सालगिरह के 13 दिन पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद जिले के लामा गांव के लाल विकास कुमार का शव मंगलवार देर रात गांव पहुंचते ही समूचा इलाका रो पड़ा। विकास को भाई की शादी में 25 फरवरी को आना था।

 
People desperate to get a glimpse of the martyr in banda
शहीद विकास कुमार के ताबूत पर फूल चढ़ाने के बाद सलामी देती सीआरपीएफ की टुकड़ी - फोटो : amar ujala
इंतजार में एक-एक दिन गिन रही पत्नी नंदनी शहादत की खबर से ही बेसुध थी। ताबूत देखा तो उससे लिपटकर दहाड़े मार रो पड़ी। मां कैलशिया की भी हालत ऐसी ही थी। रोते-रोते दोनों कई बार बेहोश हुईं। साथ-साथ सैकड़ों महिलाएं और पुरुष फफकते रहे। बेटे की शहादत से विचलित दिख रही मां कैलशिया बार-बार देश के लिए बेटे की वफादारी और बलिदान पर गर्व की बात कह रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
People desperate to get a glimpse of the martyr in banda
इन्ही पगडंडियों में खेलकूद कर बड़ा हुआ था विकास। उन्ही पगडंडियों से आज गुज़रा ताबूत। - फोटो : amar ujala
पत्नी नंदनी ने कहा, गर्व है कि वह एक शहीद की पत्नी है। उसने बताया, विकास अपने पैतृक गांव लामा अंतिम बार पिछले वर्ष अक्तूबर में आए थे। इससे पहले अपनी शादी (23 फरवरी 2019) के दौरान 15 दिन गांव में गुजारे थे। छोटे भाई आकाश की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें 25 फरवरी को घर आना था। शादी सात मार्च को है।

 
विज्ञापन
People desperate to get a glimpse of the martyr in banda
पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि के फूल...... शहीद की विधवा नंदनी - फोटो : amar ujala
आकाश ने बताया कि शहादत के चंद घंटे पूर्व भाई से फोन पर बात हुई थी। विकास ने आकाश से कहा था, शादी के कार्ड छप गए हों तो प्रेस से उठा लाना। सभी को निमंत्रण देना है। आकाश ने बताया कि शादी के लिए कई वाहन भी भाई ने खुद बुक किए थे। बैंडबाजा, रोड लाइट भी बुक हो चुकी थी। भइया को जितनी घर की चिंता थी, उससे ज्यादा अपने देश और ड्यूटी के प्रति गंभीर और वफादार थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed