फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाथ गौरी को आईजी ने लिया था गोद, बोले बनाऊंगा आईपीएस, अब सीएम से मिले इनाम से कराई एक लाख की एफडी

Wed, 12 Feb 2020 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Feb 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
IG was adopted orphan Gauri, said I will make IPS
आईजी मोहित अग्रवाल की गोद में गौरी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के करथिया गांव में बच्चों को बंधक बनाने के मामले में आईजी मोहित अग्रवाल ने एक और सराहनीय काम किया है। आईजी ने मंगलवार को अपनी पुरस्कार राशि से गौरी(मारे गए बदमाश की बेटी) के नाम से बैंक में एफडी कराई। जिससे उसका भविष्य बेहतर हो सके।


 
IG was adopted orphan Gauri, said I will make IPS
सिपाही सीमा के साथ सुभाष की बेटी गौरी - फोटो : अमर उजाला
बालिग होने पर गौरी को एफडी की रकम मिल जाएगी। करथिया गांव में 30 जनवरी को बदमाश सुभाष बाथम व उसकी पत्नी ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने गांव के 25 बच्चों को घर पर बुलाया था। यहां तहखाने में दंपती ने मिलकर सभी बच्चों को बंधक बना लिया था।
 
IG was adopted orphan Gauri, said I will make IPS
आईजी ने गौरी को लिया है गोद - फोटो : अमर उजाला
तहखाने में असलहों का जखीरा और 15 किलो बारूद से भरा सिलिंडर बम रखा था। आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में हुए ऑपरेशन में सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया था। सुभाष पुलिस की गोली से मरा था जबकि उसकी पत्नी की मौत भीड़ की पिटाई से हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IG was adopted orphan Gauri, said I will make IPS
सिपाही सीमा के बच्चों के साथ घूमने जाती गौरी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में उनकी डेढ़ साल बेटी गौरी अनाथ हो गई। आईजी ने उसको गोद लेने का निर्णय लिया। तब से उसकी देखरेख महिला सिपाही रजनी के पास है। आईजी ने बताया कि सफल ऑपरेशन को लेकर सात फरवरी को लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया था।

 
विज्ञापन
IG was adopted orphan Gauri, said I will make IPS
आरोपी सुभाष एवं बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस रकम को गौरी के नाम करने का फैसला लिया है। इसलिए मंगलवार को उन्होंने गौरी केनाम से एक लाख की एफडी कराई है। आईजी के मुताबिक  गौरी के भविष्य को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। इसके अलावा जो मदद होगी वो भी की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed