फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रवृत्ति फार्म भरने से पहले ध्यान दें, ये गलती की तो नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 26 Aug 2018 07:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
Note before filling the scholarship form
डेमो पिक
छात्रवृत्ति फार्म भरने जा रहे हैं तो आप कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। फार्म भरते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। फार्म में गलती का मतलब फार्म का रिजेक्ट होना। इसलिए फार्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती करने से बचना चाहिए। एक बार फार्म भर जाने के बाद उसे चेक जरूर करना चाहिए। उसके बाद ही फाइनल करना चाहिए। ये तो हो गईं कुछ सामान्य बातें जो हर शख्स को ध्यान रखनी चाहिए। बात हो रही है छात्रवृत्ति फार्म भरने की तो आपको जान लेना चाहिए कि आपकी एक गलती से फार्म रिजेक्ट हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...


 
Note before filling the scholarship form
डेमो पिक
शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाता है। पूर्व की व्यवस्था के तहत ऑनलाइन आवेदन के समय छात्र-छात्राओं का आधार नंबर लिया जाता था। जानकारों की मानें तो स्कूल स्टाफ फार्म फीड करने में लापरवाही बरतता था।
Note before filling the scholarship form
डेमो पिक
कई फार्मों में तो दूसरे का आधार नंबर फीड करके फार्म आगे प्रेषित कर दिया जाता था। इसकी शिकायतें जब शासन तक पहुंची तो इसके लिए नई व्यवस्था लागू की गई। अब विभागीय साइट को सीधे आधार नंबर की वेबसाइट से जोड़ा गया है। यदि नंबर फर्जी है तो फार्म आगे फारवर्ड नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Note before filling the scholarship form
डेमो पिक
इससे छात्र-छात्राओं को समय पर जानकारी हो जाने से आधार नंबर सही दर्ज किया जा सकेगा। उन्नाव जिला समाज कल्याण अधिकारी अलखनिरंजन मिश्रा ने बताया कि अब फार्म पर आधार नंबर सही पाया गया तो उसे आगे फावर्ड किया जाएगा। गलत मिलने पर तुरंत रिजेक्ट होने की जानकारी सामने आ जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed