हर कहीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां हो रही हैं लेकिन बेस्ट तरीके से नया साल मनाने के बारे में शायद ही किसी को पता होगा। हम बताते हैं वो 5 शानदार और बेहतरीन तरीके जिससे आपका नया साल हो जाएगा यादगार। नये साल को धूम धाम से मनाने की परम्परा पुराने समय से ही चलती आ रही है। जब जूलियस सिजर ने जुलियन कैलंडर की स्थापना की थी तब भी लोगो ने बड़े हर्षोल्लास से पहली 1 जनवरी को मनाया था।
नाचें, गेम खेलें, कुछ अच्छा खायें
2 of 7
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बेहतरीन तरीके
आप किसी होटल, क्लब में जाकर कुछ समय मौज मस्ती कर सकते हो। आप वहां नाचें, गेम खेलें, कुछ अच्छा खायें, अपने पुराने दिनों को याद करें और अपने नये लक्ष्यों को एक दुसरे के साथ बांटें। नये और पुराने दोस्तों को पार्टी में बुला सकते हैं।
घर-बगीचा सजायें दोस्त, रिश्तेदारों को बुलाएं
3 of 7
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बेहतरीन तरीके
आप चाहो तो अपने घर पर या घर के पास के बगीचे में भी नये साल का आनंद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उठा सकते हो। साथ ही अगर खाना भी घर का ही मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है। घर के पास होने पर आप देर रात तक भी नये साल का आनंद उठा सकते हैं।
परिवार को खाने पर बाहर ले जाएं
4 of 7
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बेहतरीन तरीके
अगर आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहते हो और अपने परिवार को समय नही दे पाते हो तो ये सबसे अच्छा दिन होगा जब आप अपने परिवार को खाने पर बाहर ले जाएं और उन्हें कुछ गिफ्ट दिलाएं। इससे उन्हें भी अच्छा लगेगा और आप भी एक दें तक अपने सभी कामो को भूलकर शांत रह पाओगे। दिन में आप एक छोटी सी पिकनिक का प्लान बनाएं, उसके बाद मूवी देखना भी अच्छा रहेगा।
जश्न में ऐसे लोगों को करें शामिल
5 of 7
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बेहतरीन तरीके
हर साल आप अपने करीबी लोगों या फिर दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं, लेकिन इस साल अपने इस जश्न में उन लोगों के भी शामिल कीजिए, जो कभी नए साल का उत्सव नहीं मना पाते। कभी कुछ झोपड़पट्टी इलाकों, अनाथालयों, वृद्धाश्रम में जाकर नया साल मनाकर देखिये बड़ा अच्छा लगेगा।