अखिलेश यादव को सपा से निकाले जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दूसरे दिन भी जारी है। बांदा, औरैया और इटावा में शिवपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश फैन्स क्लब के सदस्यों ने शिवपाल के पोस्टर पर चलाईं चप्पलें और टंकी पर चढ़ गये। बांदा कचहरी के पास बनी पानी की टंकी ऊपर चढ़कर सपाई अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच नेताओं को हिरासत में ले लिया।
इटावा में सड़क पर लगाया जाम
इटावा के इकदिल हाइवे पर अखिलेश और रामगोपाल यादव के समर्थक आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान समर्थकों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
शिवपाल के पोस्टर पर मारी चप्पल, आग लगाई
3 of 3
औरैया में प्रदर्शन करते अखिलेश समर्थक
औरैया में अखिलेश समर्थक सबसे ज्यादा गुस्से में दिखे इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के पोस्टर को चप्पलों से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया गया।