फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेश ने एक समुदाय विशेष पर साधा निशाना, फिर किया अखिलेश-माया पर वार, कही बहुत बड़ी बातें

Sat, 06 Apr 2019 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
naresh agrawal targets muslims and akhilesh mayawati lok sabha election 2019
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में सियासी घमासान चरम पर है। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अखिलेश और मायावती पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश मे रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा कभी मुस्लिम राष्ट्र नहीं बनेगा। इस दौरान नरेश ने विशेष समुदाय को जमकर आड़े हाथों लिया।
naresh agrawal targets muslims and akhilesh mayawati lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सण्डीला के आर. पी. पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने एक समुदाय विशेष को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा हम देशवासी समझकर सेवा कर रहे हैं अगर हमको विदेशी समझोगे तो तुम विदेशी हो जाओगे। इस देश मे रहना है तो भारत माता की जय कहना ही होगा। नरेश अग्रवाल ने कहा गठबंधन की मियाद 24 मई तक है।
naresh agrawal targets muslims and akhilesh mayawati lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेश ने कहा कि अखिलेश जैसे लड़के ने एक अभिनेत्री के लिये टिकट काटकर उनको बेइज्जत किया। उन्होंने वोट से इसका बदला लेने की भी अपील की। नरेश अग्रवाल ने कहा एक समुदाय के लोग कहते हैं मोदी को हराना है। अगर ये 5-6 पुश्त पुराना अपना इतिहास खोज लें तो वोह हिन्दू थे। मुसलमानों ने 700 साल देश पर राज किया है। उस राज में मुसलमानों ने हमारा धर्म परिवर्तित किया। एक भी मुसलमान विदेशी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agrawal targets muslims and akhilesh mayawati lok sabha election 2019
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भी सोचना पड़ेगा कि इस हिंदुस्तान में तुम सोचो पाकिस्तान के नारे लगें यह संभव नहीं है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जीत जाए तो तो मातम यह अब संभव नहीं हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं की लड़कियों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। एक भी नेता नहीं आया जिसने मेडल वापस कर दिया हो।
विज्ञापन
naresh agrawal targets muslims and akhilesh mayawati lok sabha election 2019
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
नरेश ने कहा हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र रहेगा हिंदुस्तान कभी मुस्लिम राष्ट्र नहीं बनेगा यह आप मान के चलें। इसके लिए अगर हमको जनसंख्या नियंत्रण करना पड़े तो करेंगे। चीन कर सकता है तो हम क्यों नहीं कर सकते। जो स्थितियां हैं अगर वही रहीं तो 10 साल बाद हम चीन से भी आगे चले जायेंगे। सबसे पहले इस देश मे पीने के पानी की कमी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed