यूपी के फतेहपुर जिले में थरियांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कानपुर के एक अस्पताल रेफर किया गया।
2 of 5
हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
थरियांव क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार रात ट्रेलर व कार की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में ढाबा संचालक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। खागा के चौडाफेर निवासी संतोष विश्वकर्मा 28 का आमपुर थरियांव में शिवमंगल ढाबा है। वह भतीजे बाबू उम्र (करीब दो साल) की तबियत खराब होने पर उसे कानपुर के डॉक्टर को दिखाने आये थे।
3 of 5
हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रात में कानपुर से लौटते समय बाईपास पर कार की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
4 of 5
हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में संतोष, उनके बड़े भाई रामकिशन 30, रामकिशन की पत्नी राधा 25 और बाबू की मौके पर मौत हो गई।
5 of 5
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
संतोष की पत्नी प्रीती अस्पताल में भर्ती हैं। रामकिशन कुवैत में फर्नीचर कारोबारी थे। वह होली में अपने घर आए थे।