{"_id":"5a5f030b4f1c1b8c268b4d7c","slug":"mother-rebuked-so-son-committed-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" ट्यूशन पढ़ने से मना करने पर मां ने डांटा तो मार ली गोली, अंगूठी और ब्रेसलेट ने खड़े किये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने से मना करने पर मां ने डांटा तो मार ली गोली, अंगूठी और ब्रेसलेट ने खड़े किये सवाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
यूपी के कानपुर में पॉश एरिया अशोक नगर में मंगलवार शाम कपड़ा कारोबारी धीरेंद्र शुक्ला के बेटे गौरव (14) ने मां के डांटने पर पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली। इससे उसका सिर और चेहरा उड़ गया।
फाइल फोटो
अशोक नगर निवासी धीरेंद्र का सिल्क के कपड़ों का कारोबार है। उनका शिवाला बाजार में शोरूम है। उनका बेटा गौरव कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में आठवीं कक्षा का छात्र था। धीरेंद्र ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने रायफल ले रखी है।
मंगलवार सुबह गौरव गोविंद नगर स्थित डीबीएस कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने गया था। दोपहर में वह खुुद वहां से गौरव को लेकर घर लौटे। इसके बाद वह घर से निकल गए। गौरव ने अपनी मां श्यामा से कहा कि वह काफी थक गया है, तो ट्यूशन नहीं पढ़ेगा।

फारेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
इस पर श्यामा ने उसे डांटते हुए कह दिया कि खेलते ज्यादा हो, पढ़ाई नहीं करते हो। ट्यूशन तो पढ़ना ही होगा। इस बात से नाराज होकर गौरव कमरे में चला गया और रायफल में कारतूस भरकर उसे सिर से सटाया और जमीन पर बैठकर ट्रिगर दबा दिया। उसका चेहरा और सिर उड़ गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां गौरव की हालत देख सभी लोग रो पड़े। मोहल्लेवाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
इसके बाद परिजनों ने यूपी-100 को गौरव के खुदकुशी करने की सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौकेपर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से रायफल और कारतूस (खोखा) बरामद हुआ है। रायफल को बैलिस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
बेहोश हो गईं मां और बहनें
गौरव का सिर और चेहरा उड़ा देख परिवार के लोग घबरा गए। पूरे घर में कोहराम मच गया। मां श्यामा, बहन दिव्या और सोनी व भाई शुभम रोते-रोते बेहोश हो गए।
गौरव का सिर और चेहरा उड़ा देख परिवार के लोग घबरा गए। पूरे घर में कोहराम मच गया। मां श्यामा, बहन दिव्या और सोनी व भाई शुभम रोते-रोते बेहोश हो गए।