फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति प्रदान करती मोहिनी एकादशी, एेसे करें पूजन

Wed, 25 Apr 2018 01:11 PM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
शिखा पांडेय, कानपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2018 Special Story
डेमाे पिक
वैशाख शुक्ल एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। वहीं व्रत-उपवास रखकर मोह-माया के बंधन से मुक्त होने के लिए यह एकादशी बहुत लाभदायी है। मोहिनी एकादशी के मौके पर ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित बता रहे हैं पूजन विधि के बारे में... 

 

यह भी हैं मान्यताएं 

Mohini Ekadashi 2018 Special Story
डेमाे पिक

- स्कंद पुराण के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन समुद्र मंथन में निकले अमृत का बंटवारा हुआ था। स्कंद पुराण के अवंतिका खंड में शिप्रा को अमृतदायिनी, पुण्यदायिनी कहा गया। अत: मोहिनी एकादशी पर शिप्रा में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Mohini Ekadashi 2018 Special Story
डेमाे पिक

- विष्णु पुराण के अनुसार मोहिनी एकादशी का विधिवत व्रत करने से मनुष्य मोह-माया के बंधनों से मुक्त हो जाता है। साथ ही व्रती के समस्त पापों का नाश हो जाता है। 

 - अवंतिका खंड के अनुसार मोहिनी रूपधारी भगवान विष्णु ने अवंतिका नगरी में अमृत वितरण किया था। देवासुर संग्राम के दौरान मोहिनी रूप रखकर राक्षकों को चकमा दिया और देवताओं को अमृत पान करवाया। यह दिन देवासुर संग्राम का समापन दिन भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान 

Mohini Ekadashi 2018 Special Story
डेमाे पिक
- मोहिनी एकादशी व्रत में सावधानी का ध्यान रखना जरूरी है। 
- एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित हैं।
- मोहिनी एकादशी के अवसर पर पूजा-पाठ, सत्संग, एकादशी महात्म्य की कथा, प्रवचन सुनना लाभकारी है।
- भगवान विष्णु को चंदन और जौ चढ़ाएं क्योंकि यह व्रत परम सात्विकता और आचरण की शुद्धि का व्रत होता है।
- जीवन काल में धर्मानुकूल आचरण करते हुए मोक्ष प्राप्ति का मार्ग ढूंढने में सहायता करता है मोहिनी एकादशी पर पूजन। 
विज्ञापन

ये उपाय पूरी करेंगे हर कामना 

Mohini Ekadashi 2018 Special Story
डेमाे पिक
- इस दिन व्रत, उपवास करने से खुख, शांति और संपन्नता प्राप्त होती है। 

- व्रत अनुष्ठान व दान से सफलता प्राप्त होती है। 
- पूरे दिन कु्छ न खाएं और संध्या आरती के बाद भोग लगाकर ही खाएं। 
- इस दिन भगवान विष्णु मंत्र का पूरे दिन जाप करते रहें। 

 

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed