फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'ब्रह्मांड जीता, मैं आत्मसमर्पण करता हूं..', स्टेटस लगा छात्र ने दी जान; मरने से पहले कमरे में किया ये काम

Tue, 25 Mar 2025 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Mar 2025 10:57 AM IST
सार

Suicide In Kanpur: कानपुर में एमबीए छात्र ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टेटस में उसने लिखा- "मैं अपने टूटने के बिंदु पर पहुंच गया हूं। ब्रह्मांड जीता, यह जिंदगी कमाल की रही। मौत सजा थोड़ी है, ये जिंदगी सजा है…द एंड"।

विज्ञापन
MBA student committed suicide by putting a WhatsApp status in Kanpur
kanpur suicide - फोटो : अमर उजाला
Kanpur News: मैं अपने टूटने के बिंदु पर पहुंच गया हूं। ब्रह्मांड जीत गया है। मैं आत्मसमर्पण करता हूं। तो यह रही मौत। इतनी भी बुरी नहीं है, मुझे कोई पछतावा नहीं है। आखिरी बार ये व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर ज्योतिषी स्वेदश के एमबीए की पढ़ाई करने वाले बेटे प्रशांत शुक्ला उर्फ प्रिंस (25) ने आत्महत्या कर ली।


मरने के लिए उसने रविवार रात अपने कमरे में कोयला जलाकर रखा। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो किराएदार उसके कमरे में पहुंचे। वहां वह मृत मिला। परिजनों को पता चला तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की गहनता से जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
MBA student committed suicide by putting a WhatsApp status in Kanpur
प्रशांत शुक्ला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एमबीए कर रहा था प्रशांत 
प्रथम दृष्टया पुलिस ने दम घुटने से मौत की आशंका जताई है। वहीं, परिजनों ने और कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया। मूलरूप से सीतापुर निवासी ज्योतिषी स्वदेश शुक्ला पत्नी सीमा व छोटे बेटे दिव्यांश के साथ विनायकपुर में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा प्रशांत शुक्ला उर्फ प्रिंस (25) अग्निहोत्रीनगर स्थित दूसरे मकान में किराएदरों के साथ रहता था। प्रशांत छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। 

 
MBA student committed suicide by putting a WhatsApp status in Kanpur
प्रशांत शुक्ला द्वारा व्हाट्सएप पर लगाए स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
'ब्रह्मांड जीत गया है। यह जिंदगी कमाल की रही'
परिजनों ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2:21 बजे प्रशांत ने पहला स्टेटस लगाया। इसमें कुछ-कुछ सेकेंड के पांच वीडियो लगाए। इसके बाद 2:29 मिनट पर स्टेटस लगाया कि मैं अपने टूटने के बिंदु पर पहुंच गया हूं। ब्रह्मांड जीत गया है। यह जिंदगी कमाल की रही। मौत सजा थोड़ी है, ये जिंदगी सजा है…द एंड। फिर मैं आत्मसमर्पण करता हूं की इमेज लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MBA student committed suicide by putting a WhatsApp status in Kanpur
प्रशांत शुक्ला द्वारा व्हाट्सएप पर लगाए स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
देर रात जग रहे दोस्त ने प्रशांत का स्टेटस देखकर कॉल किया, लेकिन उसका कॉल रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना किस परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होना लग रहा है। विसरा सुरक्षित किया गया है।

 
विज्ञापन
MBA student committed suicide by putting a WhatsApp status in Kanpur
प्रशांत शुक्ला द्वारा व्हाट्सएप पर लगाए स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
किराएदारों से बोला, मुझे कोई डिस्टर्ब न करे
किराएदारों ने बताया कि रविवार देर रात प्रशांत एक बर्तन में कोयला जलाने के बाद अपने कमरे में ले गया। उस दौरान उसने किराएदारों से डिस्टर्ब न करने की बात कही। इसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। अगले दिन दरवाजा न खुलने पर प्रशांत के परिजनों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: UP: बहन के देवर से 5 मार्च को शादी, 19 को हमला; ओरैया की 'मुस्कान' ने इसलिए कराया पति का कत्ल; खुद बताई कहानी

यह भी पढ़ें: शादी के 15 दिन बाद पति का कत्ल: 10 को आई मायके, 17 मार्च को होटल में प्रेमी से मिली; औरैया कांड की पूरी कहानी


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed