फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बहन के देवर से 5 मार्च को शादी, 19 को हमला; ओरैया की 'मुस्कान' ने इसलिए कराया पति का कत्ल; खुद बताई कहानी

Tue, 25 Mar 2025 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Mar 2025 12:51 PM IST
सार

यूपी के औरेया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने शादी के 15 दिन बाद ही पति की शूटरों से हत्या कर दी। पत्नी ने मुंह दिखाई में मिली रकम भाड़े के हत्यारों को दी और पति को मरवा डाला। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
UP News Man killed by contract killer hired by wife Pragati lover in Auraiya saurabh murder case meerut
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा एक और मामला उत्तर प्रदेश के औरैया में सामने आया है। 5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। 


जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है। 
UP News Man killed by contract killer hired by wife Pragati lover in Auraiya saurabh murder case meerut
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को शूटरों ने किया हमला
19 मार्च को मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है। 
 
UP News Man killed by contract killer hired by wife Pragati lover in Auraiya saurabh murder case meerut
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिलीप के परिवार के चलते हैं 12 हाइड्रा और 10 क्रेन 
उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News Man killed by contract killer hired by wife Pragati lover in Auraiya saurabh murder case meerut
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
बहन के देवर से करा दी थी शादी
यहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने प्रगति को गिरफ्तार किया। वहां से फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग यादव और अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी। 
विज्ञापन
UP News Man killed by contract killer hired by wife Pragati lover in Auraiya saurabh murder case meerut
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो लाख में सुपारी तय हुई एक लाख एडवांस दिए 
इस शादी से वह नाखुश थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की ठानी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे। बताया कि शादी में मुंह दिखाई व अन्य रस्मों के दौरान उसे मिले एक लाख रुपये उसने शूटरों को एडवांस में दे दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed