हवा का रुख बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरे का असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आ रहा है। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आहिस्ता-आहिस्ता पारा ऊपर की ओर चढ़ता चला जाएगा। आसमान साफ रहने की वजह से दिन में धूप बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से बचाव की गाइडलाइन जारी कर दी है।
Kanpur Weather Update: हवा का रुख बदला…धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, मौसम विज्ञानी बोले- हीट वेव के बन रहे हैं आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Mar 2025 09:36 AM IST
सार
Weather News: मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, हीट वेव के आसार बन रहे हैं। दो-तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस समय पर्वतीय क्षेत्र से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे रात का मौसम सुहाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन