Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fraud involving a rickshaw pullers PAN card transactions worth billions of rupees carried out

कानपुर: रिक्शा चालक का पैनकार्ड लगा फर्जीवाड़ा, अरबों रुपये का किया लेनदेन, सीबीडीटी ने दिए जांच के निर्देश

Tue, 17 Nov 2026 11:05 AM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में जालसाजों ने रिक्शा चालक और घरेलू नौकरों के पैनकार्ड व आधार का दुरुपयोग कर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए और उनके जरिए अरबों रुपये का लेनदेन कर डाला। सीबीडीटी के निर्देश पर आयकर निदेशालय (जांच) ने ऐसे पांच संदिग्ध खातों की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Kanpur Fraud involving a rickshaw pullers PAN card transactions worth billions of rupees carried out
सीए अंकुर गोयल और अधिवक्ता डॉ. एस मनु - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जालसाजों की नजर लोगों के पैनकार्ड पर है। कानपुर आयकर निदेशालय (जांच) की पड़ताल में ऐसे पांच संदिग्ध बैंक खाते सामने आए हैं। इन खातों के जरिये अरबों रुपये का लेनदेन किया गया। खास बात यह है कि इन खातों में इस्तेमाल किए गए पैन कार्ड के वास्तविक धारक कोई कारोबारी या कंपनी संचालक नहीं है, बल्कि रिक्शा चालक और घरेलू नौकर निकले। हालांकि, अधिकारी अभी इन खातों और लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं।

विज्ञापन

इन मामलों में बैंक अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। दरअसल, बैंकों की ओर से संदिग्ध लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को दी जाती है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अलग-अलग बैंकों के संदिग्ध खातों की जांच के निर्देश कानपुर आयकर निदेशालय (जांच) को दिए हैं। जिन पांच बैंक खातों की पड़ताल सौंपी गई है। उनके जरिये अरबों रुपये का लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

पैन कार्ड धारक बेहद कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के निकले
जब खातों में दर्ज पैन कार्ड की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पैन कार्ड धारक बेहद कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग निकले। इनमें कोई रिक्शा चालक है, तो कोई घरेलू नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। सूत्रों के अनुसार अब यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से, तो ऐसे खाते नहीं खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन

खाते खोलने और संचालन में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई
आशंका है कि सामान्य लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते खोले गए हैं। फिर उनके जरिये रुपयों का लेनदेन करने के बाद खाते बंद कर दिए गए। विभाग बैंक अधिकारियों की भूमिका और उनकी गतिविधियों की भी पड़ताल कर रहा है। इससे यह पता लगाया जा सके कि खाते खोलने और उनके संचालन में कोई गड़बड़ी, तो नहीं हुई। जो पांच संदिग्ध खाते जांच के दायरे में आए हैं। उसमें एक खाते में ही 100 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन कुछ समय में किया गया।

विज्ञापन

सत्यापन के नाम पर ली गई नौकर की आईडी
एक व्यक्ति ने घर में घरेलू कामकाज के लिए नौकर रखा। पुलिस सत्यापन के नाम पर आधार कार्ड और पैन कार्ड संबंधित से ले लिया। इसके बाद उसका बैंक खाता खुलवाया। बैंक के जरिये वेतन देने की बात कहकर बैंककर्मियों के सामने ले जाकर उसका भौतिक सत्यापन भी करवा दिया। इसके बाद मिले चेक, एटीएम अपने पास रख लिए। इसके बाद से उस घरेलू नौकर के नाम से बेनामी लेनदेन किया गया। इसमें बैंक कर्मचारी और अफसर भी मदद करते हैं।

पैन और आधार की फोटो कॉपी किसी को न दें
जानकारों का कहना है कि पैनकार्ड, आधार कार्ड के दुरुपयोग से बचने के लिए लोगों को अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति या परिचित को भी बिना जरूरत पैन और आधार कार्ड की कॉपी नहीं देनी चाहिए। दस्तावेजों में अपना ही मोबाइल नंबर दर्ज कराना चाहिए। साथ ही पैन कार्ड धारकों को समय-समय पर आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म 26एएस की जांच करनी चाहिए।

पैनकार्ड के दुरुपयोग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे लोगों के पैनकार्ड के जरिये बड़े-बड़े लेनदेन किए जा रहे हैं। इनके बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी तक नहीं होती है। घरेलू नौकर के सत्यापन के नाम पर भी ऐसे खेल हो रहे हैं।  -सीए, अंकुर गोयल, चेयरमैन, सीआईआरसी

आयकर विभाग में हर प्रक्रिया ऑनलाइन है। रिटर्न दाखिल होने से लेकर कटने वाले टीडीएस की जानकारी संबंधित करदाता के मोबाइल नंबर पर मिल जाती है। यदि किसी को अपने दस्तावेजों के दुरुपयोग होने की जानकारी मिले तो इसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी चाहिए।  -डाॅ. एस मनु, वरिष्ठ कर, अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed