फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 15 दिन बाद पति का कत्ल: 10 को आई मायके, 17 मार्च को होटल में प्रेमी से मिली; औरैया कांड की पूरी कहानी

Tue, 25 Mar 2025 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Mar 2025 12:15 PM IST
सार

Auraiya Crime News: मैनपुरी के कारोबारी दिलीप कुमार की मौत मामले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला खुलासा हुआ है। शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर  भाड़े के शूटरों से पति की हत्या कराई थी। सौरभ हत्याकांड के बाद औरैया में पत्नी की करतूत का सनसनीखेज पर्दाफाश हुआ है। पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
Auraiya Murder Case Wife Met Lover in Hotel Before Hiring Shooters to Kill Husband Shocking Details Emerge
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले की प्रगति के पति दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है। उनके पास 12 हाइड्रा और करीब 10 क्रेन हैं। दिलीप सेहुद में किराए पर रहकर औरैया और कन्नौज में व्यापार देखता था। पांच मार्च को शादी के बाद प्रगति नगला दीपा चली गई थी। 10 मार्च को परिजन चौथी की रस्म में उसे मायके हजियापुर ले आए थे। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को प्रगति ने प्रेमी अनुराग से औरैया के हाईवे स्थित एक होटल में आपस में मुलाकात की थी। अनुराग के फोन में पुलिस को उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी मिले। 19 मार्च को दिलीप के मरणासन्न हालत में मिलने पर 20 मार्च को प्रगति नगला दीपा चली गई थी। 

 
Auraiya Murder Case Wife Met Lover in Hotel Before Hiring Shooters to Kill Husband Shocking Details Emerge
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
चौथी पर ससुराल से मायके पहुंचने पर दी थी दो लाख की सुपारी 
बताया जा रहा है कि पांच मार्च को शादी होने के बाद जब प्रगति ससुराल पहुंची तो बहू होने के नाते वह घर पर नाते-रिश्तेदारों के बीच थी। इस दौरान प्रेमी से न मिल पाने के कारण वह परेशान हो गई। उससे वह दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रगति के अनुसार, ससुराल से जब वह चौथी पर मायके लौटी तो उसने पति 
की हत्या की सुपारी दे दी। बचने के लिए पति की मौत पर इतने आंसू बहाए कि सभी लोग उसकी हालत देखकर बेहाल हो गए।
Auraiya Murder Case Wife Met Lover in Hotel Before Hiring Shooters to Kill Husband Shocking Details Emerge
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरे भाई की क्या गलती थी, जो उसे मौत के घाट उतार दिया 
हत्या में बहू प्रगति का हाथ सामने आने पर दिलीप के पिता सुमेर सिंह, भाभी, भाई संदीप, ससुर सुमेर सिंह यादव, देवर, सचिन, बाबा बिलखने लगे। संदीप ने बताया कि उन्हें लगा था कि साली के साथ भाई की शादी की है तो उनके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या नहीं आएगी। शादी करवाने से पहले उसने साली की रजामंदी ली थी। इसके बाद भी साली ने भाई की हत्या कर विश्वासघात कर दिया। प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उसका एक उज्जैन में स्कूल का संचालन कर रहा है। जबकि दो अन्य भाई अच्छी प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Auraiya Murder Case Wife Met Lover in Hotel Before Hiring Shooters to Kill Husband Shocking Details Emerge
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर चलाता था प्रगति का प्रेमी अनुराग 
प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग का घर औरेया के फफूंद थाना इलाके की ग्राम पंचायत दखलीपुर व पीपरपुर की सीमा पर है। यहां करीब 25 घर पीपरपुर बंबा से झपनी और रतवा के लिए जाने वाले रोड के किनारे बने हैं। प्रगति का प्रेमी ट्रैक्टर चलाता था। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि छह माह पूर्व सियापुर में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। इसमें प्रेमी के बड़े भाई को गोली लगी थी। इस घटना में गांव निवासी लालजी यादव के नाम फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका के मकान आगे पीछे हैं।
विज्ञापन
Auraiya Murder Case Wife Met Lover in Hotel Before Hiring Shooters to Kill Husband Shocking Details Emerge
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादी के 15 दिन बाद पति का कत्ल
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा एक और मामला उत्तर प्रदेश के औरैया में सामने आया है। 5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed