फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: खाई में पलटा बीयर लदा ट्रक, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़, पुलिस ने खदेड़ा

Mon, 09 Mar 2020 02:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज  Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Mar 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Loot of beer in kannauj uttar pradesh
खाई में पलटा बीयर लदा ट्रक, लूटने की होड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार देर रात बीयर लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर खाई में पलट गया। घटना के बाद चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले।

Loot of beer in kannauj uttar pradesh
खाई में पलटा बीयर लदा ट्रक, लूटने की होड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह ग्रामीणों ने खाई में ट्रक पलटा देखा तो पास पहुंचे। ट्रक बीयर के गत्तों से भरा था। इसके बाद ग्रामीणों में बीयर लूटने की होड़ मच गई। भारी संख्या में ग्रामीण बीयर की पेटी लूट ले गए। इस दौरान भगदड़ भी मच गई। 

Loot of beer in kannauj uttar pradesh
खाई में पलटा बीयर लदा ट्रक, लूटने की होड़ - फोटो : अमर उजाला

बीयर की लूट होते देख राहगीरों ने संबंधित थाने की पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाल गुरुसहायगंज मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loot of beer in kannauj uttar pradesh
खाई में पलटा बीयर लदा ट्रक, लूटने की होड़ - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रणधीर सिंह गौर ने लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने आबकारी इंस्पेक्टर को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
Loot of beer in kannauj uttar pradesh
खाई में पलटा बीयर लदा ट्रक, लूटने की होड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक-परिचालक फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बीयर लूट की घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed