Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Dispute over dowry between brides and grooms sides leads to physical altercation and chairs  thrown

कन्नौज: बरात में दहेज को लेकर वर-वधू पक्ष में विवाद, मारपीट और जमकर चली कुर्सियां, पुलिस ने शांत कराया मामला

Sat, 21 Nov 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Nov 2026 10:06 AM IST
सार

Kannauj News: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में बरात के दौरान विदाई के समय दहेज को लेकर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया, जो मारपीट और कुर्सीबाजी में बदल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर शादी की रस्में संपन्न कराईं।

विज्ञापन
Kannauj Dispute over dowry between brides and grooms sides leads to physical altercation and chairs  thrown
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में शादी समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच कुर्सियां चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कानपुर देहात के रसूलाबाद से बारात आई थी। सुबह शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया, तो दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हो गई। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Trending Videos





पुलिस ने समझाबुझाकर मामला कराया शांत
जमकर हाथापाई हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाया। इसके बाद मामला शांत  हुआ और शादी की रस्में संपन्न कराई गईं। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed