{"_id":"5e88826d8ebc3e6fd63f4d71","slug":"lockdown-in-up-police-attacked-was-reached-to-stop-the-prayers-16-people-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज रोकने पहुंची पुलिस पर साजिशन हुआ था हमला, बाहर से बुलाया गया था मौलवी फिर हुआ ये सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज रोकने पहुंची पुलिस पर साजिशन हुआ था हमला, बाहर से बुलाया गया था मौलवी फिर हुआ ये सब कुछ
Sun, 05 Apr 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:31 AM IST
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ था हमला
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बावजूद घर में सामूहिक नमाज अदा करने के दौरान पुलिस पर हुए हमले की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार कर घटना में 25 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर अचानक किया था हमला
- फोटो : amar ujala
शुरुआती जांच में सामने आया कि इस घटना को साजिशन अंजाम दिया गया। मोहल्ले के एक युवक ने लोगों को नमाज पढ़ने के लिए घर में एकत्रित किया था। नमाज पढ़ने के लिए मौलवी भी बाहर से बुलाया गया था। काशीराम कॉलौनी के जिस घर में मौलवी रूका था उस घर से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
घायल सिपाही और दरोगा का अस्पताल में चल रहा इलाज
- फोटो : amar ujala
कन्नौज कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार को घर में सामूहिक नमाज अदा कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला हुआ। सैकड़ों की भीड़ ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाए थे। लाठी-डंडे, फावड़ा और कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया था।
विज्ञापन
पत्थरबाज को पुलिस ने मौके से पकड़ा था
- फोटो : amar ujala
दरोगा की बाइक को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। हमले में चौकी इंचार्ज, एक सिपाही और एलआईयू का सिपाही घायल हुए थे। कई थानों की फोर्स को बुला डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला था। जिसके बाद हमलावरों को घरों से खींचकर बाहर निकाला गया।
इन्हीं गलियों की छतों से पुलिस पर हुई थी पत्थरों की बारिश
- फोटो : amar ujala
घटना में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है बाकी की तलाश में दबिश जारी हैं। डीएम ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। शासन ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है। घटना में 25 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।