फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना-ओरोना कुछ नहीं होता, दवा नहीं खाएंगे, हैलट में भर्ती संक्रमित छह जमातियों से डॉक्टर परेशान

Sun, 05 Apr 2020 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Apr 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Doctor upset with six infected jamati's who admitted in hailet hospital
हैलट में स्टाफ बोला गंदगी फैलाते हैं जमाती - फोटो : amar ujala
कानपुर में हैलट अस्पताल के मैटरनिटी ब्लॉक में बने कोरोना वार्ड में भर्ती जमातियों से डॉक्टर परेशान हैं। कोरोना संक्रमित तब्लीगी जमात के छह लोगों ने दवाएं खाने से इंकार कर दिया है। लेकिन नाश्ता, चाय और खाना ले रहे हैं। दवाएं देते ही मना कर देते हैं।

 
Doctor upset with six infected jamati's who admitted in hailet hospital
हैलट में भर्ती कोरोना संक्रमित छह जमातियों से डॉक्टर परेशान - फोटो : amar ujala
कोरोना को लेकर बने प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं कर रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी के मुताबिक वे कहते हैं कि कोरोना-ओरोना कुछ नहीं होता। डॉक्टरों का कहना है कि अगर संक्रमित मरीज दवाएं नहीं खाएंगे और इलाज के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेंगे तो मर्ज बढ़ता जाएगा।

 
Doctor upset with six infected jamati's who admitted in hailet hospital
डॉक्टरों और नर्सों के संक्रमित होने का खतरा - फोटो : amar ujala
इन मरीजों को शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हैलट में भर्ती किया गया है। इन सभी ने न तो शुक्रवार की रात और न ही शनिवार को कोई दवा ली। डॉक्टरों का कहना है कि इससे इलाज कर पाना बहुत मुश्किल होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor upset with six infected jamati's who admitted in hailet hospital
वार्ड के बाहर बैठा स्टाफ - फोटो : amar ujala
कोरोना पॉजिटिव जमातियों को ब्लॉक की ऊपरी मंजिल पर अलग-अलग कमरे में रखा गया है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि एक कमरे में दो लोग रखे गए हैं। इन मरीजों के दवा न खाने के संबंध में सीएमओ को अवगत करा दिया गया।

 
विज्ञापन
Doctor upset with six infected jamati's who admitted in hailet hospital
हैलट में तैनात की गई फोर्स - फोटो : amar ujala
अब इन्हें दवा खिलाने की तरकीब निकाली जा रही है। कोरोना रोगियों के थूकने और रेलिंग पर थूक लगाने के सवाल पर डॉ. लालचंदानी ने बताया कि ये कोरोना संक्रमित जमाती शांत हैं। बस दवा नहीं ले रहे हैं। इसके पहले जो 22 लोग भर्ती थे, उन लोगों ने थूकने की हरकत की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed