फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुमे की नमाज रोकने पहुंची पुलिस पर साजिशन हुआ था हमला, बाहर से बुलाया गया था मौलवी फिर हुआ ये सब कुछ

Sun, 05 Apr 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Apr 2020 01:31 AM IST
lockdown in up: police attacked was reached to stop the prayers, 16 people arrested
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ था हमला - फोटो : amar ujala
कन्नौज के कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बावजूद घर में सामूहिक नमाज अदा करने के दौरान पुलिस पर हुए हमले की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार कर घटना में 25 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


 
lockdown in up: police attacked was reached to stop the prayers, 16 people arrested
सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर अचानक किया था हमला - फोटो : amar ujala
शुरुआती जांच में सामने आया कि इस घटना को साजिशन अंजाम दिया गया। मोहल्ले के एक युवक ने लोगों को नमाज पढ़ने के लिए घर में एकत्रित किया था। नमाज पढ़ने के लिए मौलवी भी बाहर से बुलाया गया था। काशीराम कॉलौनी के जिस घर में मौलवी रूका था उस घर से पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

 
lockdown in up: police attacked was reached to stop the prayers, 16 people arrested
घायल सिपाही और दरोगा का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : amar ujala
कन्नौज कागजियाना मोहल्ले में लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार को घर में सामूहिक नमाज अदा कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस पर हमला हुआ। सैकड़ों की भीड़ ने छतों से ईंट-पत्थर बरसाए थे। लाठी-डंडे, फावड़ा और कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया था।

 
विज्ञापन
lockdown in up: police attacked was reached to stop the prayers, 16 people arrested
पत्थरबाज को पुलिस ने मौके से पकड़ा था - फोटो : amar ujala
दरोगा की बाइक को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया था। हमले में चौकी इंचार्ज, एक सिपाही और एलआईयू का सिपाही घायल हुए थे। कई थानों की फोर्स को बुला डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला था। जिसके बाद हमलावरों को घरों से खींचकर बाहर निकाला गया।

 
lockdown in up: police attacked was reached to stop the prayers, 16 people arrested
इन्हीं गलियों की छतों से पुलिस पर हुई थी पत्थरों की बारिश - फोटो : amar ujala
घटना में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है बाकी की तलाश में दबिश जारी हैं। डीएम ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। शासन ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है। घटना में 25 नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed