फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिकार के लिए नीम के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ फंसा, दहाड़ा तो ग्रामीणों में फैली दहशत, देखें तस्वीरें

Wed, 22 Apr 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Leopard climbed Neem tree for hunting
नीम के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ फंसा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जिले की सीमा से सटे बरौंधा जंगल में बुधवार की शाम नीम के पेड़  पर टहनियों में एक तेंदुआ फंस गया। दहाड़ सुनकर मौके पर पहुंचे आशंकित ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। करीब तीन घंटे रेस्क्यू चला।


 
Leopard climbed Neem tree for hunting
तीन घंटे चला रेस्क्यू - फोटो : amar ujala
बाद में सतना से आए वनकर्मियों ने घंटे भर प्रयास के बाद उसे सकुशल उतारकर जाल में फंसा लिया। इसके बाद दूर जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया गया। मानिकपुर रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित बरौंधा वन क्षेत्र में एक तेंदुआ किसी वजह से नीम के पेड़ पर फंस गया।

 
Leopard climbed Neem tree for hunting
दहाड़ा तो ग्रामीणों में फैली दहशत - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के मुताबिक, शायद वह किसी जानवर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा होगा तभी फंस गया। तेंदुए का आधा शरीर पेड़ की टहनियों में फंसा था। छटपटाते हुए वह दहाड़ रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard climbed Neem tree for hunting
रेस्क्यू करने वाली वन विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
यह सुनकर आसपास की बस्ती के लोग मवेशियों या अन्य किसी के शिकार की आशंका पर हथियार लेकर जंगल पहुंच गए। उसकी हालत देखकर वनकर्मियों को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन
Leopard climbed Neem tree for hunting
पेड़ की टहनियों में फस गया था तेंदुआ - फोटो : amar ujala
बरौंधा वन क्षेत्र के रेंजर दिग्विजय सिंह व बरौंधा थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र पूरी फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन वे तेंदुए को वहां से न निकाल सके। इसके बाद सतना वन विभाग की रेस्क्यू टीम आई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद उसे पेड़ से नाचे उतारकर जाल में फंसा लिया गया। बरौंधा वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि तेंदुआ को दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed