फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव दुष्कर्म कांड: वकीलों ने आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला बदला, बोले 'न्याय पर सभी का अधिकार'

Wed, 11 Dec 2019 03:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यू डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यू डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Dec 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
Lawyers ready to fight the case of Unnao scandal accused
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने की घटना के बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने आरोपी पक्ष की ओर से किसी भी वकील के मुकदमा न लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया है। इसके बाद अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी ने आरोपी पक्ष की सहमति पर मुकदमा लड़ने की बात कही है। 


 
Lawyers ready to fight the case of Unnao scandal accused
उन्नाव दुष्कर्म कांड में जेल भेजे गए पांच आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद अधिवक्ताओं में भी आरोपियों को लेकर आक्रोश था। इस पर बार एसोसिशन अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी ने घोषणा की थी कि कोई भी वकील आरोपियों का मुकदमा नहीं लड़ेगा। लेकिन समय के साथ परिस्थितियों में आए बदलाव के बाद बार अध्यक्ष ने अपना निर्णय वापस ले लिया है।

 
Lawyers ready to fight the case of Unnao scandal accused
उन्नाव कांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
वहीं अधिवक्ता संजीव त्रिवेदी का कहना है कि न्याय सभी का अधिकार है। दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष को एक पत्र देकर पीड़ित पक्ष से मुकदमा लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने इस विचार करने के लिए कहा था। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyers ready to fight the case of Unnao scandal accused
उन्नाव कांड के दूसरे दिन लोगो में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी।

 
विज्ञापन
Lawyers ready to fight the case of Unnao scandal accused
दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद भारी फोर्स और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed