फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ ये खुलासा, एएसपी ने दर्ज किए आरोपियों के बयान

Wed, 11 Dec 2019 03:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Dec 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
Unnao misdeed scandal: truth revealed after post mortem report
उन्नाव दुष्कर्म कांड में जेल भेजे गए पांच आरोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में आग से जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसआईटी (विशेष जांच दल) ने जांच तेज कर दी है। जांच में टीम ने अब तक सामने आए सभी तथ्यों को शामिल किया है। उन्नाव कांड के बाद पूरे यूपी के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी।


 
Unnao misdeed scandal: truth revealed after post mortem report
दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद भारी फोर्स और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जांच दल का नेतृत्व कर रहे एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने जेल पहुंचकर सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए। लगभग डेढ़ घंटे वह जेल में रुके। एएसपी विनोद कुमार पांडेय जिला जेल पहुंचे। जेल अधीक्षक एके सिंह से मिलने के बाद उन्होंने जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के सभी आरोपितों को बुलाकर एक-एककर सभी के बयान दर्ज किए।

 
Unnao misdeed scandal: truth revealed after post mortem report
दुष्कर्म पीड़िता के पिता बेटी को दफना फफक फफक कर रोए - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो एएसपी ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी शिवम व शुभम से वर्ष 2018 से शुरू हुए घटनाक्रम से लेकर दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने वाले दिन तक वह कहां रहे, दोनों के बीच कब कब क्या बात हुई, आदि बिंदुओं पर पूछताछ कर बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने एएसपी को बिंदुवार घटनाक्रम की जानकारी दी। बयान के दौरान करीब डेढ़ घंटे जेल में बिताने के बाद एएसपी चले गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao misdeed scandal: truth revealed after post mortem report
दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के वकील के भी दर्ज होंगे बयान
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली के वकील की जो वाट्सएप चैटिंग वायरल हुई है, उसे भी जांच के दायरे में लिया गया है। बताया कि शीघ्र ही उस वकील के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
Unnao misdeed scandal: truth revealed after post mortem report
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 44 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिर में उसकी सांसें थम गईं। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता को उन्नाव स्थित उसके गांव में दादी बाबा के पास ही दफनाया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed