फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather: इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह में ही 40 पहुंचा सकता है तापमान, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 27 Feb 2023 08:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Feb 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather: This time temperature can reach 40 in second week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में पिछले साल की अपेक्षा इस बार मार्च में ज्यादा गरमी पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अध्ययन के अनुसार इस बार दूसरे सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि पिछले वर्ष 31 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था। सर्वे के अनुसार पिछले 122 वर्षों में मार्च महीने का औसत अधिकतम तापमान सर्वाधिक 30.7 डिग्री तक पहुंचा है।



इस बार औसत तापमान चार डिग्री अधिक रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार दूसरे सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से हल्के बादल रहेंगे व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस वजह से तापमान में दो डिग्री की कमी आने के आसार हैं। वैसे अधिकतम पारा 30 डिग्री से ऊपर रहेगा।

Kanpur Weather: This time temperature can reach 40 in second week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
डॉ. पांडेय के अनुसार जलवायु परिवर्तन का असर इस वर्ष जनवरी से ही देखने को मिलने लगा है। पिछले वर्ष मार्च से ही हीटवेव चलना शुरू हो गईं थी, जो इस बार और तेज होंगी। इस बार फरवरी से ही दिन का औसत तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा हुआ है।
Kanpur Weather: This time temperature can reach 40 in second week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर फरवरी में सामान्य तापमान अधिकतम 26 डिग्री तक रहता है, इस बार पारा 32 डिग्री तक जा चुका है। इसे देखते हुए अगले महीने के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक रहने के आसार हैं। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather: This time temperature can reach 40 in second week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
28 से बदल सकता है मौसम
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता इस महीने की आखिरी तारीख से संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार 28 को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है।
विज्ञापन
Kanpur Weather: This time temperature can reach 40 in second week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय ने बताया कि 24 घंटे के बीच हुई मौसमी हलचल से कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हुई है, जिसका असर 48 घंटे बाद कानपुर मंडल में भी दिख सकता है। इसकी वजह से तापमान में दो डिग्री तक कमी आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed