फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Case: कलक्ट्रेट से गायब हैं विकास दुबे समेत 173 असलहों की फाइलें, सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति

Fri, 20 Nov 2020 11:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: 173 files of weapon licence including Vikas Dubey missing from Collectorate, CB CID investigation recommendation
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद विकास दुबे समेत कलक्ट्रेट से गायब 173 असलहों की फाइलों के मामले की सीबीसीआईडी जांच की संस्तुति की गई है। डीआईजी ने इस संबंध में रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

Vikas Dubey Case News: 173 files of weapon licence including Vikas Dubey missing from Collectorate, CB CID investigation recommendation
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
शासन से मंजूरी मिलने के बाद सीबीसीआईडी जांच शुरू करेगी। मामले में विभागीय जांच भी कराई गई थी, जिसका केस कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया है। बिकरू कांड के बाद जब पुलिस और एसआईटी ने विकास दुबे की असलहों की फाइलें प्रशासन से मांगी तब पता चला कि फाइलें गायब हैं।

Vikas Dubey Case News: 173 files of weapon licence including Vikas Dubey missing from Collectorate, CB CID investigation recommendation
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विभागीय जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि विकास समेत 173 असलहों की फाइलें गायब हैं। प्रशासन ने लिपिक विजय पर केस दर्ज कराया है। इसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: 173 files of weapon licence including Vikas Dubey missing from Collectorate, CB CID investigation recommendation
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एसआईटी ने मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने के निर्देश दिए थे। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें सीबीसीआईडी जांच कराने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: 173 files of weapon licence including Vikas Dubey missing from Collectorate, CB CID investigation recommendation
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
पचास से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी
पूर्व एसएसपी अनंत देव पर कार्रवाई के बाद एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह समेत सीओ, इंस्पेक्टर समेत पचास से अधिक पुलिसकर्मियों पर शासन कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसमें से कई आईपीएस, पीपीएस भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक एसआईटी ने इन नामों का खुलासा नहीं किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed