फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई ने कोर्ट से मांगी बच्चों के योन शोषण के आरोपी जेई की रिमांड तो जानिए क्या बोला वो...

Fri, 20 Nov 2020 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
CBI asks court to remand JE accused of child abuse, know what he said ...?
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
सीबीआई द्वारा दी गई रिमांड अर्जी पर आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन ने अपने अधिवक्ता के जरिये विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अदालत में दी गई आपत्ति में कहा कि सीबीआई द्वारा पांच दिन का रिमांड मांगना सरासर गलत है। सीबीआई ने रिमांड अर्जी में उससे बरामद सामग्री का जिक्र किया है।
CBI asks court to remand JE accused of child abuse, know what he said ...?
आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
यह भी कहा कि उसे 21 अक्तूबर को घर से पकड़कर ले गई और कई शहरों में घुमाती रही। घटना के बारे में सारी जानकारी हासिल कर चुकी है। 15 दिन सीबीआई को पहले ही मिल चुके हैं। अब दोबारा कस्टडी रिमांड का कोई औचित्य नहीं बनता। यह भी कहा कि घटना से संबंधित कोई जानकारी उसे नहीं है। किसी पीड़ित ने मुकदमा नहीं कराया।
CBI asks court to remand JE accused of child abuse, know what he said ...?
आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
झूठी और फर्जी शिकायतों पर सीबीआई ने खुद मुकदमा कायम किया है। सीबीआई ने रिमांड अर्जी में यह नहीं स्पष्ट किया कि किस जानकारी के लिए उसे कस्टडी में ले रही है। आरोपी ने सीबीआई की कस्टडी रिमांड अर्जी खारिज करने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि सीबीआई ने रामभवन पर धारा 377 आईपीसी, धारा 67 बीआईटी एक्ट और धारा 14 पॉक्सो एक्ट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CBI asks court to remand JE accused of child abuse, know what he said ...?
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
अभियुक्त को वकील ने वीडियो पर देखा 
रिमांड अर्जी पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को आरोपी रामभवन के अधिवक्ता अनुराग सिंह पटेल ने न्यायाधीश मो. रिजवान अहमद से याचना की कि वे जेल में बंद अभियुक्त रामभवन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक नजर देखना चाहते हैं। न्यायाधीश ने इस शर्त पर अनुमति दी कि वह अभियुक्त को सिर्फ देखेंगे। उससे बात नहीं करेंगे। अधिवक्ता ने इसी के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल जाकर अभियुक्त को देखा और वापस अदालत आ गए।  
 
विज्ञापन
CBI asks court to remand JE accused of child abuse, know what he said ...?
अवर अभियंता रामभवन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और वकीलों का रहा जमघट 
गुरुवार को दूसरे दिन भी यौन शोषण के आरोपी जूनियर इंजीनियर की रिमांड अर्जी की सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अदालत के बाहर काफी गहमागहमी रही। वकीलों का भी जमघट रहा। पूरे परिसर में और खास कर अदालत के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed