{"_id":"5f00101a8ebc3e43250134d9","slug":"kanpur-encounter-big-revealing-in-post-mortem-report-dead-bodies-riddled-with-indiscriminate-bullets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अंधाधुंध गोलियों से छलनी हुए शव, डॉक्टर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अंधाधुंध गोलियों से छलनी हुए शव, डॉक्टर भी हैरान
Sat, 04 Jul 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। शहीदों में सीओ बिल्हौर, एसओ शिवराजपुर के अलावा दो दरोगा, चार सिपाही शामिल हैं। शातिर बदमाशों ने गोलियों के अलावा बम और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। सीओ का पैर काट दिया और कई पुलिसकर्मियों के असलहे तक लूट लिए।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, इसके मुताबिक, बदमाशों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठों पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। सीओ के चेहरे, सीने, पेट व दाहिने पैर में पांच गोलियां लगी थीं। एक गोली चेहरे को चीरते हुए निकल गई थी। इसके अलावा थाना प्रभारी शिवराजपुर महेश चंद्र यादव, चौकी प्रभारी मंधना अनूप कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र पाल के शरीर से बुलेट के टुकड़े मिले। सिर से लेकर पेट तक करीब आठ से नौ गोलियां आरपार हो गईं थीं।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
एसआई नेबू लाल, कांस्टेबल सुल्तान सिंह, बबलू और राहुल कुमार के सीने, पेट और कमर में गोली लगी थी। बबलू के शरीर में एक गोली फंसी मिली। अधिक रक्तस्राव से सभी की मौत की पुष्टि हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। शहीद पुलिस कर्मियों का अलग-अलग डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में चार डिप्टी सीएमओ भी शामिल रहे
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में चार डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार यादव, डॉ. एसके सिंह, डॉ. एपी मिश्रा, डॉ. अवधेश मिश्रा के अलावा डॉ. विपुल चतुर्वेदी, डॉ. वीसी पाल, डॉ. प्रवीन सक्सेना, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. जीएम द्विवेदी, डॉ. शैलेंद्र कुमार व डॉ. धीरेंद्र शामिल रहे। साथ ही वीडियोग्राफी के लिए तीन लोगों को लगाया गया था। सूत्रों के मुताबिक एक वीडियोग्राफर शवों को पोस्टमार्टम होता देख गश खाकर गिर गया था।

समाजसेवी संस्था ने दिए ताबूत
समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। समाज कल्याण सेवा समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने परिजनों के लिए कुर्सियों, पंखे और पानी तक की व्यवस्था कराई। कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी जितेंद्र ने ताबूत मंगवाए।