{"_id":"5e9b26ec8ebc3e773d188f6e","slug":"kanpur-corona-update-hallet-ursala-chc-sarsaul-high-risk-zone-announced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"coronavirus: हैलट, उर्सला, सीएचसी सरसौल हाई रिस्क जोन घोषित, रोजाना तीन बार किए जाएंगे सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus: हैलट, उर्सला, सीएचसी सरसौल हाई रिस्क जोन घोषित, रोजाना तीन बार किए जाएंगे सैनिटाइज
उत्तर प्रदेश में कानपुर के तीन सरकारी अस्पतालों को हाई रिस्क जोन में तब्दील कर दिया गया है । कोरोना संक्रमित रोगियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर हैलट, उर्सला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल को हाई रिस्क जोन घोषित कर दिया गया है।
2 of 5
कानपुर के हैलट हाई रिस्क जोन
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ने केे कारण डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को सुरक्षित रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। हाई रिस्क जोन के अस्पतालों में नगर निगम इन तीनों अस्पतालों को दिन में तीन बार सैनिटाइज करेगा।
3 of 5
हैलट के जनरल वार्ड में बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
हाई रिस्क जोन के अस्पतालों में बिना सुरक्षा कवच के जो आएगा उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हैलट प्रशासन ने स्क्रीनिंग कमेटी बना दी है। यह मुख्य द्वार पर रहेगी। इस संबंध में निगम को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएचसी सरसौल
- फोटो : amar ujala
अस्पतालों के हाई रिस्क जोन घोषित होने के बाद अब डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और तीमारदार मास्क और ग्लव्स में परिसर के अंदर आएंगे। इसी तरह उर्सला और सीएचसी में भी एहतियात बरता जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
कानपुर का हैलट अस्पताल
- फोटो : amar ujala
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या का कहना है कि कोरोना पॉजीटिव रोगियों के लगातार आने से यह व्यवस्था बनी है। संवेदनशील क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल भी रहेगा। यहां आने में भी हैलट, उर्सला, सीेएचसी जैसा एहतियात बरता जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।