{"_id":"5e9b56758ebc3e6fc0264300","slug":"435-students-from-7-districts-including-kanpur-returned-to-their-cities-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से निकले लेकिन नहीं हुआ गृह प्रवेश, कानपुर सहित 7 जिलों के 435 छात्र-छात्राएं लौटे अपने शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से निकले लेकिन नहीं हुआ गृह प्रवेश, कानपुर सहित 7 जिलों के 435 छात्र-छात्राएं लौटे अपने शहर
Sun, 19 Apr 2020 02:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
कोटा से लौटे छात्र किए गए क्वारंटीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोटा (राजस्थान) में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से घर वापसी का रास्ता तो खुल गया लेकिन कोरोना से जुड़ी जांच की पाबंदियों के कारण अभी गृहप्रवेश मुमकिन नहीं हो सका।
कानपुर सहित आसपास के सात जिलों के छात्र लौटे घर
- फोटो : amar ujala
शनिवार को घर की दहलीज पहुंचकर ठिठके इन विद्यार्थियों के घर वाले अपने बच्चों को 14 दिन दूर से ही देख सकेंगे। इटावा में कोटा से लौटे 52 छात्र-छात्राओं को सुंदरपुर मोड़ पर बने नगरपालिका के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और सामान सैनिटाइज किया गया है।
छात्रों ने सीएम से की घर लौटने की अपील
- फोटो : amar ujala
संदिग्ध लक्षण वाले कुछ अलग कमरों में रखे गए हैं। औरैया में कोटा से 16 छात्र-छात्राएं का आगमन हुआ। दो रोडवेज बसों से आए सभी विद्यार्थियों को जालौन चौराहा स्थित ईशा वाटिका में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। हमीरपुर में 17 छात्र-छात्राएं कोटा से पहुंचे। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। सभी को शहर के हरि गैस्ट हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को किया गया क्वारंटीन
- फोटो : amar ujala
महोबा के 29 छात्र-छात्राओं को दो बसों से लाया गया। इन्हें जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ और महोबा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बने क्वारंटीन केंद्र पर रखा गया है। चित्रकूट में 12 विद्यार्थी कोटा से पहुंचे। सभी को शिवरामपुर डायट में रखा गया है। फतेहपुर में लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राओं की आमद हुई। डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि सभी को 14 दिन होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
चित्रकूट में छात्रों से पूछताछ करता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में 23 छात्र-छात्राएं कोटा से वापस आए। सभी को फतेहगढ़ के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि अभी पांच छात्र-छात्राएं और आने हैं। विद्यार्थियों की जांच के लिए लखनऊ से रैपिड टेस्ट किट मंगाई जा रही है। कानपुर 36 विद्यार्थी शनिवार को दो बसों से झकरकटी बस अड्डे पहुंच गए। यहां मौजूद मेडिकल टीम ने सभी का चेकअप और थर्मल स्क्रीनिंग की। रिकॉर्ड दर्ज कर सभी से होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।