फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर हत्याकांड: कमरे में बिखरे थे खिलौने रखी रह गई दूध की बोतल, नजारा देख पुलिस वाले भी रो पड़े

Fri, 10 Jan 2020 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
jaipur murder case: Toys in the room, the milk bottle was kept, the police also cried seeing
मां के साथ मासूम श्रीयम की बेरहमी से हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में कानपुर की बेटी श्वेता तिवारी व उनके मासूम बेटे श्रीयम की हत्या की सूचना पाकर जब पुलिस, परिजन व पड़ोसी फ्लैट में पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख सबकी आंखें भीग गईं। कमरे में बेड पर खिलौने बिखरे पड़े थे और दूध से भरी बोतल रखी थी। श्वेता के परिजनों के अनुसार श्रीयम भूखा था। इसी दौरान उसे व उसकी मां श्वेता को हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया था।
jaipur murder case: Toys in the room, the milk bottle was kept, the police also cried seeing
मां श्वेता के साथ श्रीयम - फोटो : अमर उजाला
रोहित ने आते ही पूछा, कहां है बेटा
परिजनों के मुताबिक श्वेता जिस यूनिक अपार्टमेंट सोसाइटी के आई ब्लॉक में रहती थी, वहां के ही लोगों ने बताया है कि नौकरानी से हत्या की सूचना मिलते ही वे लोग फ्लैट में पहुंचे थे। जब रोहित वहां आया, तो उसने आते ही पूछा था कि बेटा कहां है। 

 
jaipur murder case: Toys in the room, the milk bottle was kept, the police also cried seeing
श्रीयम का शव गोद में लिए नाना - फोटो : अमर उजाला
शव देख बोला...आई एम सॉरी श्वेता
जब रोहित ने श्वेता का शव देखा, तो वह तीन बार बोला श्वेता आई एम सॉरी। यह सुनकर वहां मौजूद लोगों को हैरत भी हुई। रोहित के चार-पांच दोस्त भी पहुंचे। रोहित ने बताया कि वे उसके दिल्ली के साथी है। एक बार उसने मोबाइल के पावर बैंक के बारे में भी पूछा। यह भी बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त रोहित लंच के लिए अपने फ्लैट पर आया था, लेकिन इसके बाद वह चला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur murder case: Toys in the room, the milk bottle was kept, the police also cried seeing
कुछ इस हाल में मिली थी श्वेता की खून से सनी लाश - फोटो : अमर उजाला
खून के धब्बे धोने के मिले सबूत
एफएसएल टीम को फ्लैट के कमरों में खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। साथ ही कमरे में रखी प्लास्टिक टेबल, दीवार के कोने पर भी खून के धब्बे मिले है। अंदेशा है कि किसी परिचित ने पहले श्वेता के साथ चाय पी। फिर दोनों को मौत के घाट उतारकर खून के धब्बे साफ किए। 

 
विज्ञापन
jaipur murder case: Toys in the room, the milk bottle was kept, the police also cried seeing
श्वेता पति रोहित एवं बेटा श्रीयम - फोटो : अमर उजाला
श्वेता को पहले से थी अनहोनी की आशंका
श्वेता की बड़ी बहन सपना ने बताया कि करीब पांच महीने पहले रोहित से विवाद के बाद श्वेता ने उनको फोन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लगता है कि मेरे साथ कुछ गलत होगा। अगर मैं न रहूं तो मेरे बेटे को तुम अपने पास रखकर पालन-पोषण करना। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed