फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चिता पर मां के सीने से चिपक कर जला जिगर का टुकड़ा तो हर आंख हुई नम, जयपुर में हुई थी हत्या

Fri, 10 Jan 2020 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Burn innocent boy sticking to mother chest on pyre
मां के साथ चिता पर लेटा नन्हा श्रीयम - फोटो : अमर उजाला
जयपुर दोहरे हत्याकांड में गुरुवार को एक ही चिता पर मां श्वेता तिवारी और उनके 21 माह के बेटे श्रीयम का अंतिम संस्कार हुआ। चिता पर मां के सीने पर जब बेटे को लिटाया गया, तो सबकी आंखों से आंसू छलक पड़े। श्वेता तिवारी और श्रीयम का शव गुरुवार तड़के उनके पिता सुरेश मिश्रा, मां माधुरी, भाई शुभम व अन्य परिजन लेकर कानपुर पहुंचे।


 
Burn innocent boy sticking to mother chest on pyre
नाना की गाेद में नन्हा श्रीयम - फोटो : अमर उजाला
शव पहुंचते ही रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर में भैरोघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। श्वेता के सगे भाई शुभम व चार चचेरे भाइयों ने मिलकर दोनों को पंचाग्नि दी। श्वेता का शव मंगलवार को जयपुर में उसके फ्लैट में मिला था। इसके बाद श्वेता का 21 माह का बेटा श्रीयम का अपहरण हो गया था। बुधवार को मासूम का भी शव अपार्टमेंट के पीछ मिला था। 

 
Burn innocent boy sticking to mother chest on pyre
मासूम को चिता पर रखते युवक - फोटो : अमर उजाला
शव से लिपट कर रोई मां, पिता बेसुध 
श्वेता की मां घर पर दोनों के शवों से लिपटकर इस कदर रोईं कि वहां मौजूद लोग भी फफक पड़े। वहीं, पिता सुरेश इस भीषण आघात के कारण बेसुध दिखे। मां के साथ जब चिता पर बेटे का शव रखा गया तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख से आंसू निकल उठे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Burn innocent boy sticking to mother chest on pyre
मासूम श्रीयम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
करते रहे बर्दाश्त पर सब बर्बाद हो गया
श्वेता की बड़ी बहनें वंदना व सपना भी बेसुध हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही श्वेता को पति रोहित परेशान करने लगा था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने कई बार परिजनों से अपनी आपबीती बताई,  लेकिन रिश्ता जोड़े रखने के लिए हर किसी ने यही सलाह दी कि थोड़ा बर्दाश्त कर लो। समय के साथ-साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन अब सब बर्बाद हो गया है। 

 
विज्ञापन
Burn innocent boy sticking to mother chest on pyre
श्वेता के साथ बेटा श्रीयम - फोटो : अमर उजाला
नहीं पहुंचे ससुरालीजन
श्वेता के सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति जयपुर नहीं पहुंचा। इसी वजह से श्वेता के मायकेवालों ने शवों को कानपुर लाने का निर्णय लिया। अंतिम संस्कार में शामिल होने भी वहां से कोई नहीं आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed