फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर हत्याकांड: 21 महीने के मासूम और मां की हत्या में उलझी पुलिस, वारदात के वक्त दफ्तर में था पति

Fri, 10 Jan 2020 04:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
jaipur double murder case: murder of 21 month old innocent and mother is complicated for police
श्वेता अपने पति और बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पॉश इलाके प्रताप नगर में शहर की श्वेता और उनके बेटे श्रीयम की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। श्वेता के परिजनों ने उनके पति इंडियन ऑयल के अधिकारी (जयपुर एयरपोर्ट में फ्यूल इंचार्ज) रोहित तिवारी पर आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि वारदात के वक्त उसके मोबाइल की लोकेशन दफ्तर में थी।

 
jaipur double murder case: murder of 21 month old innocent and mother is complicated for police
श्वेता बेटे श्रीयम के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने भी उसके मीटिंग में शामिल होने की पुष्टि की है। जिस वक्त हत्या हुई, उस समय के एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में भी वह दिखाई दिया है। ऐसे में अब पुलिस को शक है कि भाड़े के हत्यारों या फिर किसी अन्य करीबी ने वारदात को अंजाम दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अधिकारी रोहित तिवारी (मूल निवासी-कोठीपुर, फफूंद, औरैया) के फ्लैट में उनकी पत्नी श्वेता तिवारी (32) की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी।
 
jaipur double murder case: murder of 21 month old innocent and mother is complicated for police
अपार्टमेंट के पीछे मिली थी मासूम श्रीयम का शव - फोटो : अमर उजाला
बेटे श्रीयम का अपहरण कर लिया गया था। पौने दो साल के श्रीयम का शव बुधवार को अपार्टमेंट के पीछे पड़ा मिला था। जयपुर ईस्ट डीसीपी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि श्वेता के मायके वालों ने रोहित पर आरोप लगाया है। उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई, तो पता चला है कि घटना के वक्त(मंगलवार को दोपहर 2-4 बजे के बीच) वह जयपुर एयरपोर्ट स्थित अपने दफ्तर में था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur double murder case: murder of 21 month old innocent and mother is complicated for police
फ्लैट में मिली थी खून से सनी श्वेता की लाश - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में रोहित ने बताया था कि वह उस दौरान मीटिंग में शामिल था। जब पुलिस ने रोहित के अफसरों से जानकारी ली, तो इस बात की भी पुष्टि हुई। ऐसे में पुलिस अब उलझ गई है आखिर दोनों को किसने मारा। डीसीपी का कहना है कि दिल्ली में रहने वाले रोहित के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
jaipur double murder case: murder of 21 month old innocent and mother is complicated for police
श्रीयम का शव गोद में लिए नाना - फोटो : अमर उजाला
टीवी की आवाज बढ़ाकर दबाईं चीखें
जयपुर पुलिस के मुताबिक साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्याकांड में शातिर अपराधी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जब वारदात के ठीक बाद नौकरानी फ्लैट में गई, तो उस समय श्वेता का शव बेड पर पड़ा था। टीवी तेज आवाज में चल रहा था। चीखों को दबाने के लिए टीवी की आवाज बढ़ा दी गई थी।

श्वेता के पति की लोकेशन उसके दफ्तर में मिली है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज की मदद अन्य कुछ जानकारियां मिली हैं। जांच चल रही है।
डॉ. राहुल जैन, डीसीपी, पूर्वी, जयपुर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed