फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे की मौत के बाद से जारी है कब्जा की गई जमीनों का मिलना, जांच में खुलेंगे कई दफन हुए राज

Thu, 24 Sep 2020 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Sep 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Investigation of occupied lands begins after Vikas Dubey's death, many buried secrets will open
विकास दुबे की जमीनों की जांच से खुलेंगे कई राज - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के अपराधी विकास दुबे बेशकीमती विवादित भूमि को औने-पौने दाम में खरीद लिया करता था, घटना के तीन माह बाद ऐसी विवादित संपत्तियों का मिलना आज भी जारी है। नया मामला तहसील क्षेत्र के सकरवां राजस्व गांव का है। जहां विकास दुबे ने अपने गैंग के दम पर एक विवादित कृषि योग्य भूमि सर्किल रेट से भी कम दामों पर खरीद ली थी।


 
Investigation of occupied lands begins after Vikas Dubey's death, many buried secrets will open
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala
मिलजुमला जमीन होने के कारण उसका मामला आज भी कई अदालतों में विचाराधीन है। वहीं विकास दुबे के अंत के बाद मुकदमा लड़ रहे लोगों ने उक्त जमीन पर अपना फिर से कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत पर राजस्व अधिकारियों ने कोर्ट के निर्णय आने तक भूमि को परती रखने की बात कही है।

 
Investigation of occupied lands begins after Vikas Dubey's death, many buried secrets will open
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बिकरू निवासी विकास दुबे ने सकरवां राजस्व गांव में एक मिलजुमला भूमि में विवाद के बाद एक काश्तकार शशिकांत उर्फ पिंटू दुबे जो वर्तमान में उन्नाव जिले के ब्रम्हनगर मोहल्ला के निवासी हैं से खरीदी थी, भूमि का हिस्सा फाट न होने के कारण इसके अन्य काश्तकार न्यायालय की शरण में चले गए थे, जिसका वाद अब भी विचाराधीन है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Investigation of occupied lands begins after Vikas Dubey's death, many buried secrets will open
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
कुछ अभिलेखों में यह भूमि विकास दुबे के नाम भी दर्ज हो गई है। लेकिन विकास दुबे काउंटर में मार दिए जाने के बाद उक्त भूमि के सहखातेदार और अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर उसमें फसल बोए जाने की शिकायत की गई है। राजस्व निरीक्षक रामलखन और लेखपाल को स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
Investigation of occupied lands begins after Vikas Dubey's death, many buried secrets will open
न्यायिक आयोग की टीम कर रही है जांच - फोटो : अमर उजाला
क्योंकि अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए उक्त भूमि के सभी अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं। भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व इसी भूमि की कई बार खरीद बिक्री हुई, जिसमें कब्जा के लिए सभी पक्ष अपना-अपना वाद प्रस्तुत कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed