फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भतीजे ने बताया चाची से थे अवैध संबंध, बोला...मैं प्यार करता था, वह ठुकराने लगी तो उतार दिया मौत के घाट

Mon, 27 Apr 2020 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Apr 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
I used to love her, she turned down then i put her to death
हत्यारोपी युवक जय सिंह यादव - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र मेें एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी युवक जय सिंह यादव ने बताया कि वह वह अपनी चाची अर्चना को प्यार करता था। दोनों के बीच आठ सालों से अवैध संबंध थे। सब कुछ ठीक चल रहा था पर कुछ दिनों से अर्चना ने किनारा कसना शुरू कर दिया जो उसे खल रहा था।

 
I used to love her, she turned down then i put her to death
मृतका हत्यारोपी की चाची - फोटो : amar ujala
जिसका बदला लेने के लिए उसने चाची को मौत के घाट उतार दिया। बताया कि घटना वाले दिन भी वह देरशाम चाची से मिलने पहुंचा और लेकिन वह मिलना नहीं चाहती थी। वह कहती थी कि अब उसका पीछा छोड़ दे। इसी बात पर नोकझोंक हुई लेकिन, वह राजी नहीं हुई तो जयसिंह ने वहीं, रखी लोहा काटने वाली आरी उठाई और उसे काट डालने की धमकी दी।

 
I used to love her, she turned down then i put her to death
हत्यारे ने बताया प्यार करता था, धोखा दिया तो मार दिया - फोटो : amar ujala
बताया कि उसकी इस धमकी का अर्चना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा उल्टे उसने कहा कि शोर मचाकर लोगों को बुला लेगी। जयसिंह ने चारपाई पर पटकने के बाद आरी से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता ने भी मुकदमे में आरोपी के खिलाफ अवैध सबंध की बात कही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
I used to love her, she turned down then i put her to death
मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी जय सिंह - फोटो : amar ujala
पुलिस के चंगुल में आए आरोपी ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र की पंचायत काटर गांव के मजरा गुरैय्यन में बुधवार की रात ट्रक चालक ने अपनी चाची की आरी से गला रेत कर हत्या कर दी थी। बुधवार की रात धीर सिंह बड़े बेटे आयुष के साथ खेतों में थे।

 
विज्ञापन
I used to love her, she turned down then i put her to death
रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : amar ujala
घर में अर्चना बरामदे और दीपांशु कमरे में सो रहे थे। देर रात भतीजा जय सिंह (28) उसके घर पहुंचा और चाची अर्चना का आरी से गला रेत दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को दिपांशु ने बताया कि मां की चीख सुनकर वह जाग गया था। मां लहूलुहान पड़ी थी और जय सिंह बरामदे से भाग रहा था। जय सिंह ने मां की हत्या की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed