फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पति, बोला- वो आदत से बाज नहीं आई...अब मुझे फांसी दे दो

Sat, 02 Feb 2019 08:31 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
husband murdered his wife in kanpur
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शुक्रवार को अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की उसी के मायके में नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और खुद को कानून के हवाले कर दिया। बोला, हमें फांसी दे दो। एसपी साउथ डॉ. रवीना त्यागी, सीओ गोविंद नगर आरके चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

husband murdered his wife in kanpur
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास हंसपुरम निवासी शमशाद बेगम की बेटी रुखसार (26) का निकाह नौ साल पहले अबू फजल के साथ हुआ था। सात साल का बेटा रिजवान है। पुलिस के मुताबिक मछरिया ईदगाह के पास रहने वाला अबू फजल काठमांडू (नेपाल) में फैक्ट्री में फुट वियर कारीगर है। वह करीब एक सप्ताह पहले घर लौटा था। पत्नी पर शक था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता था।

 

husband murdered his wife in kanpur
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पहले पति से विवाद के बाद रुखसार बेटे को लेकर मायके आ गई थी। शाम को मायके में रुखसार व उसका बेटा ही थे। तभी अबू फजल पहुंचा। बेटे को बहाने से घर के बाहर भेज दिया। इसके बाद रुखसार से ससुराल चलने के लिए कहा। इंकार करने पर पीटना शुरू कर दिया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband murdered his wife in kanpur
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
रुखसार ने विरोध किया तो घर में रखा पत्थर उठा कर रुखसार पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे रुखसार के सिर की हड्डी टूटने से मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद अबू फजल नौबस्ता थाने पहुंचा। उसके कपड़े और हाथ खून से सने देख पुलिसकर्मी सकपका गए। अबू फजल ने कहा कि साहब हमने बीवी को मार डाला है। कई बार समझाने के बाद भी वह बाज नहीं आई। इसलिए हमने उसे दुनिया से रुखसत कर दिया। अब हमें फांसी दे दो, साहब। 

 
विज्ञापन
husband murdered his wife in kanpur
डेमो पिक
फोरेंसिक टीम ने पहले रुखसार के मायके में जाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम नौबस्ता थाने पहुंची। अबू फजल के हाथ-पैर और कपड़ों में खून के निशान मिले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed