फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव, तरंग के रैंप पर फैशन का जलवा

Thu, 19 Dec 2019 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
GSVM Medical College annual festival tarang, Fashion ramp
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव तरंग में तीसरे दिन फैशन शो का जलवा रहा। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच रैंप पर पहुुंचे मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने पेशेवर मॉडलों की तरह अदाएं दिखाईं। हर अदा पर खूब तालियां भी बटोरीं। फैशन शो के 16 राउंड ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। इसके बाद डीजे नाइट में जमकर धमाल हुआ। इसमें हर आयु वर्ग के लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। तेज संगीत का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोला।

  
GSVM Medical College annual festival tarang, Fashion ramp
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह से जीएसवीएम का माहौल संगीतमय होने लगा। बॉलीवुड व फोक सिंगिंग तथा इंडियन डांसिंग की प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही लिटरेरी और फाइन आर्ट्स की प्रतियोगिताएं भी हुईं। वहीं ऑडिटोरियम के लॉन में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग ग्रुप सेल्फी लेने में जुटे रहे। सभी कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया। खाने-पीने के स्टालों पर भीड़ रही।
 
GSVM Medical College annual festival tarang, Fashion ramp
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग - फोटो : अमर उजाला
सूरज ढलने के बाद शुरू हुए फैशन शो में वर्क होलिक, फ्लैप अप, ओडीसी, स्पोर्ट वियर, होल्ड अप, इवनिंग ट्रेल, ऑल ब्वायज समेत 16 राउंड हुए। शाम को विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम बताए गए। बाद में अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को उनके छात्रावास तक पहुंचाया। इस मौके पर प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव, डॉ. यशवंत राव, डॉ. गणेश शंकर, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. मधु यादव, डॉ. अमिता तिलक, डॉ. बीपी प्रियदर्शी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मधु यादव, डॉ. सक्षम पांडेय, मेडिकल छात्र मो. अरशान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
GSVM Medical College annual festival tarang, Fashion ramp
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग - फोटो : अमर उजाला
तरंग का चौथा दिन
- लिटरेरी कॉम्प्टीशन (सुबह 8 बजे से)
अंताक्षरी, स्पैल बी, जीके क्विज, पिक्शनरी
- डॉक्युमेंटरी मूवी (सुबह 8.30 बजे)
- कल्चरल प्रोग्राम (सुबह 10.15 बजे से)
वेस्टर्न सिंगिंग, वेस्टर्न डांस, प्ले
- मिस्टर एंड मिस तरंग कॉम्प्टीशन (दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक)
- स्टार नाइट (शाम 7 बजे से)
- डीजे नाइट (रात 10 बजे से)

प्रतियोगिता का परिणाम
आवर्तन

प्रथम, गीतिका (पैरा एल-2)
द्वितीय, नवनीत कुमार (पैरा एम-2)

फोक सांग
प्रथम, शैलजा मिश्रा (पैरा एन-2)
द्वितीय, सचिन कनौजिया (पैरा एम-2)
विज्ञापन
GSVM Medical College annual festival tarang, Fashion ramp
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग - फोटो : अमर उजाला
इंस्ट्रूमेंटल
प्रथम, आयुष गुप्ता (पैरा एल-2)
द्वितीय, लक्ष्य भंडारी (पैरा एल-2)

पर्रा
प्रथम, महक खंडेलवाल (पैरा एम-2)
द्वितीय शताक्षी गुप्ता (पैरा एम-2)

लव लेटर राइटिंग
प्रथम, रजत दुबे (पैरा एम-2)
द्वितीय, हिमांशु जिंदल (पैरा एम-2)

पोयम राइटिंग
प्रथम, अमित शर्मा (पैरा एल-2)
द्वितीय, शुभम गुप्ता (पैरा एम-2)

ओपेन माइक
प्रथम, डिंपल करमचंदानी (पैरा एल-2)
द्वितीय, अमित शर्मा (पैरा एल-2)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed